Anupama Latest Spoiler: अनुज- अनुपमा ने धक्के मारकर माया को निकाला घर से बाहर, छोटी अनु को लेकर रखी ये शर्त

  • Authored by: प्रियंका झा
  • Updated Mar 5, 2023, 01:25 PM IST

Anupamaa Full Episode 05th March, 2023: स्टार प्लस के शो अनुपमा में माया के आने से कपाड़िया हाउस में तहलका मचा हुआ है। काव्या ने सभी घरवालों के सामने माया के दिल की बात का खुलासा करते हुए कहा कि वो अनुज से प्यार करती है। इस बात को लेकर शाह और कपाड़िया परिवार में टेंशन चल रही है।

Anupamaa Full Episode 05th March, 2023: रुपाली गांगुली (Rupali Ganguly) और गौरव खन्ना (Gaurav Khanna) का शो अनुपमा (Anupama) टीआरपी की लिस्ट में टॉप पर रहता है। शो के अपकमिंग एपिसोड में लीला काव्या से सवाल जवाब करते हुए कहती हैं कि अगर माया तुम्हें अपना सच बताया तो तुम भी तो अनिरुद्ध के पास वापस जाना चाहती हो। काव्या कहती हैं कि इसमें गलत क्या है वनराज भी अनुपमा को अपनी जिंदगी में वापस चाहता है। माया सबके सामने कहती हैं कि मुझे काव्या से कोई परेशानी नहीं है। वो वनराज से झूठ नहीं छिपाना चाहती थी। मेरा प्यार अनुज के लिए एक तरफा है। लीला कहती है कि हम तुम दोनों पर भरोसा क्यों करें। अनुपमा कहती हैं कि कपाड़िया का मैटर है तो शाह को चुप रहना चाहिए। अनुपमा बापूजी का आशीर्वाद लेकर कपाड़िया मेंशन चली जाती है। वनराज काव्या से पूछता है कि क्या तुन अनिरुद्ध के साथ रहना चाहती हो।

anupama (47)

anupama (credit pic: instagram)

काव्या कहती हैं कि ये सब मैंने अनुपमा के लिए किया है। मेरे लिए अनिरुद्ध उतना जरूरी नहीं है। वनराज काव्या को अनुज का सच सामने लाने के लिए धन्यवाद कहता है। काव्या को लगता है कि माया के बारे में बोलकर उसने अनुज और अनुपमा के रिश्ते को खराब तो नहीं कर दिया।

End of Feed