Anupama spoiler alert: बा-वनराज को धक्के मारकर घर से निकालेगा अनुज, पहली बार काव्या देगी अनुपमा का साथ

  • Authored by: शिवांगी चौहान
  • Updated Jan 4, 2023, 11:07 AM IST

Anupama Upcoming Latest Major Twist: 'अनुपमा' में एंटरटेनमेंट का डोज यहीं खत्म नहीं होता है। शो में आगे दिखाया जाएगा कि काव्या अपनी सासू मां और पति वनराज को आईना दिखाती है और कहती है, 'हर घर में ऐसे दो तीन लोग होते हैं जो एक समूह बनाकर दूसरों को दबाकर रखते हैं। इस परिवार में ये लोग कौन हैं?

Anupama spoiler alert Episode Upcoming: 'अनुपमा' सीरियल (Anupama Serial) इन दिनों धमाल पर धमाल मचा रहा है। रुपाली गांगुली (Rupali Ganguly) और गौरव खन्ना (Gaurav Khanna) स्टारर 'अनुपमा' (Anupama) में ऐसे कई मोड़ आ रहे हैं जो दर्शकों का मनोरंजन करने में कोई कसर नहीं छोड़ रहे हैं। अब कहानी में नया ट्रैक आया है कि अनुज कपाड़िया काफी परेशान हो चुका है वो शाह परिवार के मसलों से परेशान हो चुका है इसीलिए वो सबको अपने घर से निकाल देगा। जी हां, आपने सही पढ़ा 'अनुपमा' में अनुज पूरे शाह हाउस को घर से निकाल देगा।

Spoiler Alert Anupamaa

Spoiler Alert Anupamaa

दरअसल 'अनुपमा' में दिखाया गया कि बाबूजी का एक्सीडेंट हो जाता है और वह घर नहीं पहुंच पाते। इस बात के लिए बा, अनुज पर घिनौने इल्जाम लगाती हैं और वनराज के कान भर देती हैं, जिससे वनराज सबकुछ छोड़कर कपाड़िया हाउस आ जाता है। बा, वनराज के सामने अनुपमा को सारी मुसीबतों का जिम्मेदार ठहरा देती हैं। लेकिन अनुज भी जवाब देता है कि मैं झूठों का सम्मान नहीं करता हूं। वनराज भी अनुपमा को ताना मारता है कि जब इनका ध्यान रख नहीं सकतीं तो इन्हें लेकर क्यों आई।

End of Feed