Anupama Spoiler Alert : अनुपमा - अनुज के रिश्ते में आएगी दूरियां, मान फैंस के लिए है बुरी खबर...

  • Authored by: प्रियंका झा
  • Updated Dec 9, 2022, 01:53 PM IST

Anupama Spoiler Alert Episode 09 December 2022: अनुपमा टीआरपी की लिस्ट में टॉप पर बना रहता है। इस हफ्ते ऐसा नहीं हुआ। शो में अब अनुपमा और अनुज की शादीशुदा जिंदगी में परेशानियां आने वाली हैं। क्या समय रहते अनुपमा फिर से जीत पाएगी अनुज का भरोसा।

Anupama Spoiler Alert Episode 09 December 2022: स्टार प्लस के पॉपुलर शो अनुपमा (Anupama) में फैमिली ड्रामा चल रहा है। एक तरफ जहां पाखी और अधिक की शादी खतरे में है तो दूसरी तरफ अनुज और अनुपमा के बीच भी दूरियां बढ़ने वाली है। अपकमिंग ट्रैक में अनुपमा अनुज के बीच शाह परिवार की वजह से मनमुटाव देखने को मिलने वाला है। पाखी की वजह से अधिक अपने काम पर ध्यान नहीं दे पा रहा है। अनुज उसे आखिरी वार्निंग देते हुए कहता है कि मैं आगे से तुम्हारी कोई गलती को माफ नहीं करूंगा।

anupama (15)

anupama (credit pic: instagram)

वहीं, अनुपमा अनुज को बताती हैं कि उसे समझ नहीं आ रहा है कि कैसे पाखी को सही रास्ते पर लेकर आए और इन सबके बीच वो छोटी अनु पर बिल्कुल ध्यान नहीं दे पा रही हैं। अनुपमा की बातों को सुनते समय अनुज को गुस्सा आ जाता है। वो अनुपमा से कहता है कि तुम खुद को शाह परिवार से दूर क्यों नहीं रखती हो? इन सबके बीच अनुपमा छोटी अनु को स्कूल के क्रिसमस सेलिब्रेशन में मदद नहीं कर पाती है। अपने और अनुज के बीच आई इन दूरियों को कैसे कम करेगी अनुपमा?

End of Feed