Anupama Latest Upcoming Twist: अनुपमा सीरियल (Anupama) अपने जबरदस्त ट्विस्ट एक टर्न के लिए जाना जाता है। शो में अनुपमा का किरदार निभाने वालीं रूपाली गांगुली को लोगों का काफी प्यार मिलता है। अब अनुपमा में एक और धमाकेदार ट्विस्ट आने वाले हैं। शों में अब दर्शकों को अनुज और अनुपमा के रिश्ते में दरार देखने को मिलने वाली है। अनुज, अनुपमा पर भड़कने वाला है। अनुज का मानना है कि अनुपमा को अपने परिवार पर भी ध्यान देना चाहिए। शादी के इतने समय बाद भी अनुपमा अब तक अपने मायके यानी वनराज शाह के परिवार के बारे में ही सोचती हैं। छोटी अनु के स्कूल फंग्शन में अनुपमा देरी से आती हैं, इसके बाद ही यह बवाल शुरू हो जाता है।
Anupama Spoiler Alert
बा इस पूरे मामले में अनुपमा की मुश्किलें और भी बढ़ाने वाली हैं। वह अनुपमा के खिलाफ वनराज शाह के भी कान भरते नजर आएगी। इस दर्शकों को फुल ऑन ड्रामा देखने को मिलने वाला है।
अनुपमा से गुस्सा हो जाएगा अनुज
छोटी अनु के स्कूल के फंग्शन में एक परफोर्मेंस होती हैं। अनुज और छोटी अनु, अनुपमा का काफी इंतजार करते हैं। हालांकि अनुपमा देरी से आती है क्योंकि वह बा के लिए खिचड़ी बनाने लगती हैं। ऐसे में वह स्कूल अथॉरिटी से अनुपमा विनती करती है। इसके बाद अनुज अपनी नारजगी व्यक्त करता है। अनुज का मानना है कि अनुपमा को अब छोटी अनु और अपने परिवार के बारे में सोचना चाहिए। जब बाबूजी को पता चलता है कि बा की खिचड़ी बनाने के चक्कर में अनुपमा को देर हो जाती हैं तो वह बा को डांटने लगते हैं।
बा को जिद्दी बुलाएगा अनुज
अनुपमा पर अपना गुस्सा जाहिर करते हुए अनुज कहता है कि तुम अपनी बद्तमीज बेटी पाखी और जिद्दी बा के चक्कर में शो के लिए लेट पहुंची। तुम कब तक उनके बारे में ही सोचती रहोगी। इसके साथ ही बा, वनराज शाह के भी कान भरते हुए नजर आने वाली हैं।
