Anupama Spoiler: वनराज का घिनौना चेहरा देख काव्या के पैरों तले खिसकी जमीन, अनुपमा करेगी नई शुरुआत

  • Authored by: प्रियंका झा
  • Updated Apr 7, 2023, 12:30 PM IST

Anupama 7th April 2023 Full Episode: स्टार प्लस के पॉपुलर शो अनुपमा में इमोशनल ट्रैक चल रहा है। अनुपमा एक बार फिर अपनी नई जिंदगी की नई शुरुआत करने की कोशिश करेगी। वहीं, वनराज का घिनौना चेहरा देखकर घरवालों के पैरों तेल किसकी जमीन।

Anupama 7th April 2023 Full Episode: स्टार प्लस के पॉपुलर शो अनुपमा में मेकर्स कई सारे ट्विस्ट और टर्न्स लेकर आने वाले हैं । अनुज और छोटी के जाने के बाद अनुपमा बिल्कुल अकेली पड़ गई है। आज के एपिसोड में कुछ औरते अनुपमा को खरी- खोटी सुनाते हुए कहती हैं कि तुम्हारी दूसरी शादी भी टूट गई और अपने बच्चों को भी नहीं संभाल पाई। अनुपमा औरतों के ताने सुनकर वहां से चली जाती है। अनुपमा का भाई भावेश उसे सपोर्ट करना चाहता है। लेकिन उसकी मां मना कर देती है और कहती हैं कि ये लड़ाई अनुपमा को खुद लड़नी होगी।

anuapama spoiler

anuapama spoiler (credit pic: instagram)

अनुज के जाने के बाद अंकुश और बरखा कपाड़िया एम्पायर को हथियाने की कोशिश कर रहे हैं। बिजनेस के सभी बड़े फैसले अंकुश और बरखा मिल कर ले रहे हैं। पाखी ये सब देखकर काफी परेशान है कि इस बिजनेस को अनुज ने कितनी मेहनत से खड़ा किया था। अनुपमा वापस आती है और उन औरतों को करारा जवाब देते हुए कहते हैं कि ये मेरा परिवार है मैं संभाल लूंगी।

End of Feed