Anupama Latest Spoiler Alert Episode: अनुपमा के मौजूदा एपिसोड में कहानी काफी दिलचस्प चल रही है। ट्रैक में अनु और अनुज अपनी बेटी छोटी अनु के साथ क्वालिटी टाइम बिताने का फैसला करते हैं। वे उसे एक यात्रा पर ले जाने की योजना बनाते हैं। हालांकि अनुपमा को घर से बाहर न जाने के संकेत मिलते रहते हैं, फिर भी वह अपने परिवार के साथ जाने की योजना बनाती है। वे तनाव को दूर करने के लिए एक जर्नी पर जाने का फैसला करते हैं और अपने परिवार पर फोकस करते हैं। लेकिन जर्नी योजना के अनुसार नहीं होगी।
Anupama Spoiler
गुंडों के एक गिरोह द्वारा एक लड़की को उसके प्रेमी के साथ अगवा करने के बाद, अनुज और अनुपमा पर हमला होगा। इतना ही नहीं दोनों का एक्सीडेंट भी हो जाएगा। हादसे को देखकर अनुपमा और अनुज दोनों खुद को रोक नहीं पाएंगे। कपल को बचाने के लिए दोनों अपनी कार से बाहर निकल आएंगे। गुंडे उन पर हमला करते हैं और अनुज-अनुपमा बेहोश होकर गिर पड़ेंगे।
बाद में कपल ही अनुज और अनुपमा दोनों को बचाता है और उन्हें अस्पताल ले जाएगा। इस एक्सीडेंट के बाद अनुज और अनुपमा की मेमोरी लॉस हो जाएगी। अफवाहों की मानें तो इस दुखद हादसे के बाद अनुपमा और अनुज सेपरेट होते नजर आएंगे। हालांकि इस ट्रैक से अब फैन्स खुश नहीं है और वो सोशल मीडिया पर इसे बदलने की मांग कर रहे हैं।
अनुपमा के फैन्स का फूटा गुस्सा
मेकर्स अपने शो को दिलचस्प बनाने के लिए आने वाले एपिसोड में कई तरह के ट्विस्ट और ट्रन्स जोड़ रहे हैं। हालांकि अनुपमा और अनुज के प्रशंसक चल रहे ट्रैक से प्रभावित नहीं हैं और उन्होंने निर्माताओं से इसे बदलने की मांग की है। वे अनुज और अनुपमा को अलग होते नहीं देख सकते हैं।
