Anupama Spoiler alert 10th December episode: स्टार प्लस के पॉपुलर शो अनुपमा में धमाकेदार ट्रैक चल रहा है। एक तरफ अनुपमा और अनुज के बीच दूरियां बढ़ती जा रही है तो दूसरी तरफ पाखी और अधिक का रिश्ता भी टूटन के कगार पर है। शो के अपकमिंग एपिसोड में वनराज पाखी को लेकर काफी पॉजेसिव होने वाला है। वो पाखी की जिंदगी में चल रही सभी दिक्कतों के लिए अधिक को जिम्मेदार ठहराता है। वो कपाड़िया हाउस में जाकर अंकुश और बरखा को खूब खरोटी सुनाता है। अंकुश और वनराज की बढ़ती लड़ाई को देखकर अनुज बीच में आ जाता है। अनुज वनराज को शांत रहने के लिए कहता है क्योंकि उसे नहीं पता घर में जो ये ड्रामा चल रहा है ये सब पाखी की वजह से है।
anupama
पाखी और अधिक की टूटी शादी
पाखी और अधिक की शादी में परेशानियां चल रही हैं। अधिक से पाखी के नखरे अब और सहन नहीं हो रहे हैं। वो उसे छोड़कर अपने दीदी और जीजू के पास वापस चला जाता है। अधिक अपनी बहन बरखा से कहता है कि उसने अपनी शादी को बचाने की पूरी कोशिश। लेकिन पाखी की हरकतों की वजह से वो अब इस शादी में नहीं रहना चाहता है। अनुपमा जानती है कि पाखी क्या कर सकती है, इसीलिए वो अधिक को सपोर्ट करती हैं। वहीं, वनराज अधिक पर पाखी को मारने- पीटने का आरोप लगता है।
अनुज और अनुपमा में पाखी की वजह से झगड़ा हुआ। दोनों की रिश्ते में आई दूरी का फायदा उठाएगी पाखी। पाखी अपनी मां से लेगी अपना बदला। वहीं शो में वनराज एक बार फिर पिता बनने वाले हैं। वनराज के तीन जवान बच्चे हैं। उम्र के इस पड़ाव में दोबारा पिता बनने से वनराज खुश नहीं है। इस खुशखबरी से काव्या बहुत खुश है। काव्या ने मां बनने की सारी उम्मीदें छोड़ दी थी। इस खुशखबरी को जानने के बाद वो भगवान का शुक्रिया कहेगी। अनुपमा भी काव्या को बधाई देती हैं।
