Anupama Spoiler 4 September: रूपाली गांगुली (Rupali Ganguly) और गौरव खन्ना (Gaurav Khanna) स्टारर शो अनुपमा दर्शकों के बीच पसंदीदा शो में से एक है। मेकर्स सुधांशु पांडे के शो छोड़ के जाने के बाद टीआरपी लिस्ट में टॉप पर बने रहने के लिए कहानी में नया मोड़ लाने की कोशिश कर रहे हैं। वर्तमान ट्रैक की बात करें तो अनुपमा (Anupama) अस्पताल से घर आ गई है और वह मेघा के पास गई है उसे एक माँ के तौर पर समझाने के लिए। वहीं पूरे शाह परिवार ने मिलकर जन्माष्टमी का उत्सव मनाया है। आइए अब देखते हैं 4 सितंबर को अनुपमा में क्या दिखाया जाएगा।
अनुपमा (Anupama) के आज के एपिसोड में दिखाया जाएगा की अनुपमा बापूजी को समझा लेगी बा के साथ रहने के लिए। इसके बाद अनुपमा- अनुज फैसला लेंगे कि वह मेघा के घर जाएंगे। दूसरी तरफ दिखाया जाएगा की शाह हाउस में कुछ लोग जबरदस्ती घर में घुस आएंगे और वह बोलेंगे की वनराज उनके पैसे लेकर भागा गया है। इस बात पर कोई यकीन नहीं करेगा। जिसके बाद वह लोग घर का सारा समान उजाड़ फेकेंगे। इस बीच में तोशु मौके का फायदा उठा लेगा उर घर का नया मुखिया बनने का फैसला करेगा।
दूसरी तरफ अनुपमा-अनुज मेघा से मिलने उसके घर जाते हैं। अनुपमा को देख मेघा उसके ऊपर चिल्लाने लग जाएगी की उसने उसकी बेटी प्रिया को चुरा लिया है। लेकिन इसके बावजूद अनुपमा, मेघा को समझाएगी की प्रिया, आध्या है और वह उसकी बेटी है। तभी मेघा यह सब सुन अनुपमा के बाहों में टूट कर रोने लगती है। अनुपमा को उसे काफी समझाती है और बोलती है कि वह कभी भी आध्या से मिल सकती है। यह सब सुन मेघा को अनुपमा को बात समझ में आने लगती है। अब अनुपम में आगे देखना है कि क्या मेघा का कैरेक्टर यही खत्म हो जाएगा या मेकर्स इसको आगे लेकर जाएंगे। आगे की जानकारी के लिए हमारे साथ बने रहें।
