टीवी मसाला

Durga Promo: दुर्गा-अनुराग की प्रेम कहानी पर पानी फेरेंगी पानी बाई, नया प्रोमो देख खुला रह गया फैंस का मुंह

Durga Latest Promo Video: टीवी की चर्चित एक्ट्रेस प्रणाली राठौड़ और एक्टर आशय मिश्रा अपने धमाकेदार शो 'दुर्गा' के साथ टीवी पर दस्तक देने के लिए तैयार हैं। प्रणाली राठौड़ और आशय मिश्रा के शो का नया प्रोमो रिलीज हुआ है, जिसे देख फैंस की एक्साइटमेंट काफी बढ़ गई है।

Image

दुर्गा का नया प्रोमो हुआ रिलीज

Durga Latest Promo Video: टीवी की चर्चित एक्ट्रेस प्रणाली राठौड़ ने अपनी एक्टिंग से हमेशा ही लोगों का दिल जीता है। प्रणाली राठौड़ नए शो के साथ छोटे पर्दे पर दस्तक देने के लिए तैयार हैं। उनके इस सीरियल का नाम 'दुर्गा' है, जिसमें एक्टर आशय मिश्रा भी मुख्य भूमिका अदा करते नजर आएंगे। वहीं एक्ट्रेस इंदिरा कृष्णन ग्रे शेड में दिखाई देंगी। कुछ दिनों पहले प्रणाली राठौड़ (Pranali Rathod) और आशय मिश्रा (Aashay Mishra) स्टारर 'दुर्गा' का प्रोमो वीडियो रिलीज हुआ था, जिसमें दोनों की केमिस्ट्री देखने लायक थी। वहीं एक बार फिर से 'दुर्गा' (Durga) का नया प्रोमो वीडियो सामने आया है, जिसने शो के लिए लोगों की एक्साइटमेंट सातवें आसमान पर पहुंचा दी है। 'दुर्गा' को देखकर कह सकते हैं कि इसमें लव ट्रायएंगल नहीं होगा और ये बेहद दिलचस्प कहानी होने वाली है।

'दुर्गा' (Durga) का ये प्रोमो वीडियो कुछ ही घंटे पहले सोशल मीडिया पर रिलीज हुआ है और देखते ही देखते इसने लोगों को काफी इंप्रेस कर दिया है। 'दुर्गा' के प्रोमो वीडियो में देखने को मिला कि अनुराग और दुर्गा अपनी प्रेम कहानी को लेकर सपने सजाते हैं। यहां तक कि अनुराग अपने साथ-साथ दुर्गा को भी डॉक्टर बनाना चाहता है। लेकिन पानीबाई उनके सजाए सपनों पर पानी फेर देती हैं। वह कहती हैं कि लोग अनाथों को पाल सकते हैं और प्यार दे सकते हैं, लेकिन कभी भी अपने घर की बहू नहीं बना सकते हैं।

'दुर्गा' (Durga) के प्रोमो वीडियो को देखकर कहा जा सकता है कि अनुराग और दुर्गा की प्रेम कहानी हवेली के दस्तूरों और समाज की नीतियों से बंधी होगी। ऐसे में वे अपनी प्रेम कहानी अमर कर पाएंगे भी या नहीं। बता दें कि प्रणाली राठौड़ (Pranali Rathod) का शो 16 सितंबर को टीवी पर दस्तक देगा, ऐसे में फैंस ने इसके लिए दिन गिनने भी शुरू कर दिये हैं।

ashna malik
आशना मलिकauthor

आशना मलिक पिछले छह वर्षों से एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में सक्रिय हैं। उन्होंने बॉलीवुड और टीवी सितारों के कई इंटरव्यू किए हैं और इस क्षेत्र में अपनी पकड़ बनाई है। आशना को कॉपी राइटिंग, फीचर लेखन और वीडियो कंटेंट निर्माण का अनुभव है, जिससे वे बहुआयामी और आकर्षक स्टोरीज तैयार करती हैं। 7,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुकीं आशना की खासियत है ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट खबरों को सटीक, स्पष्ट और रोचक अंदाज में प्रस्तुत करना। आशना की स्टोरीटेलिंग में नवीनतम ट्रेंड्स की समझ, विषय की गहराई और दर्शकों से जुड़ने की क्षमता साफ झलकती है।

और पढ़ें
End of Article