Anupama Spoiler: नकुल लेगा अनुपमा से बदला, डिंपी की वजह से शाह हाउस में मचा तूफान

  • Authored by: प्रियंका झा
  • Updated Jun 18, 2023, 01:50 PM IST

Anupama Spoiler 18th June 2023: रुपाली गांगुली और गौरव खन्ना का शो अनुपमा टीआरपी की लिस्ट में टॉप पर रहता है। डिंपी के आने के बाद से शाह परिवार में तूफान आ गया है। नकुल को लगता है कि अनुपमा ने उसकी जगह छीन ली है और इसीलिए वो उसे डांस फेस ऑफ का मौका देता है।

Anupama Spoiler 18th June 2023: स्टार प्लस का मोस्ट पॉपुलर शो अनपुमा (Anupama) टीआरपी की लिस्ट में टॉप पर रहता है। रुपाली गांगुली (Rupali Ganguly) और गौरव खन्ना (Gaurav Khanna) के शो में आए दिन ट्विस्ट और टर्न्स आते रहते हैं। शो में अनुज, अनुपमा और माया के बीच में टशन चल रहा है। माया किसी भी हालत में नहीं चाहती हैं कि अनुज उसे छोड़कर अनुपमा के पास जाए। लेकिन अनुज को अपने फैसले पर पछतावा हो रहा है। वो सिर्फ अनुपमा के साथ रहना चाहता है।

End of Feed