Anupama के सेट पर कैसा रहता है Rupali Ganguly का बर्ताव? इस एक्टर ने बताई लोगों को सच्चाई

Rupali Ganguly Behaviour Off Screen: टीवी के कई कलाकारों ने खुलासा किया था कि परदे पर दयावान दिखने वाली रूपाली गांगुली रियल लाइफ में ऐसी नहीं है। अब हाल ही में अनुपमा फ़ेम एक्टर ने बताया कि असलियत में रूपाली का बर्ताव सेट पर कैसा रहता है और क्या उनकी वाइब को-स्टार संग मैच होती है?

Rupali Ganguly Behaviour Off Screen: स्टार प्लस का सीरियल 'अनुपमा' टीवी दुनिया का नंबर 1 शो में से एक है। कई सालों से शो टीआरपी लिस्ट में पहले स्थान पर विराजमान रहा लेकिन समय रहते इसकी रेटिंग डूबती जा रही है। इन दिनों जो 'अनुपमा' की कहानी चल रही है दर्शकों को कुछ खास रास नहीं आ रही। हालांकि मेकर्स पूरी कोशिश कर रहे हैं टीआरपी के शिखर पर पहुंचने की। इस बीच अनुपमा फ़ेम एक्टर रणदीप राय ने इंटरव्यू के दौरान बताया कि आखिर सीरियल के सेट पर रूपाली गांगुली का बर्ताव अपने को-एक्टर्स संग कैसा रहता है। पढ़िए ये पूरी खबर।

Randeep Rai On Rupali Ganguly

हाल ही में सीरियल 'अनुपमा' (Anupama) में टीवी एक्टर रणदीप राय (Randeep Rai) की एंट्री हुई जो प्रेम का सौतेला भी आर्यन की भूमिका निभा रहे हैं। एक्टर के किरदार को फैंस काफी पसंद भी कर रहे हैं। बॉलीवुड लाइफ संग एक्सक्लूसिव बातचीत के दौरान रणदीप से रूपाली गांगुली के सेट पर बर्ताव को लेकर सवाल पूछा गया। जवाब में एक्टर ने कहा मेरी रूपाली मैम संग जर्नी अच्छी रही। रूपाली मैडम एक दमदार कलाकार हैं और एक बार जब आप उन्हें जान लेते हैं तो वे बेहद गर्मजोशी से भरी होती हैं।' दरअसल सीरियल 'अनुपमा' के कलाकार रह चुके स्टार्स ने खुलासा किया था कि रूपाली गांगुली (Rupali Ganguly) जो रील लाइफ में दिखती हैं वो रियल में बिल्कुल भी नहीं है।

End of Feed