Anupama Spoiler: बरखा की चाल भी नहीं रोक पाएगी अनुज-अनुपमा का मिलन, आएगा ये धमाकेदार ट्विस्ट

  • Authored by: प्रियंका झा
  • Updated Apr 21, 2023, 12:31 PM IST

Anupama Latest Spoiler 21st April 2023: टीवी शो अनुपमा में मेकर्स बहुत बड़ा ट्विस्ट लेकर आने वाले हैं। शो में फैंस अनुपमा और अनुज के साथ आने का बेसब्र से इंतजार कर रहे हैं। मेकर्स ने हाल ही में शो का प्रोमो रिलीज किया है।

Anupama Latest Spoiler 21st April 2023: स्टार प्लस के पॉपुलर शो अनुपमा (Anupama) में इमोशनल ट्रैक चल रहा है। शो में अनुपमा बा से कहती हैं कि समर और डिंपल अगर शादी के लिए तैयार हैं तो हम उन्हें नहीं रोक सकते हैं। आजकल के बच्चों की सोच अलग है। अगर वो दोनों एक- साथ खुश है तो आपको कोई परेशानी नहीं होनी चाहिए। समर अनुपमा से माफी मांगता है और कहता है कि मैं आपको दुख नहीं देना चाहता था। डिंपल भी अनुपमा से कहती हैं कि मैं कभी नहीं चाहती थी कि आप उसे एकडेमी को छोड़कर चली जाए।

anupama spoiler (1)

anupama spoiler (credit pic: instagram)

माया इस बात को लेकर परेशान होती है कि कही अनुज और अनुपमा फिर से एक न हो जाए। वो बरखा को फोन करके ये सब बाते कहती हैं। बरखा कहती हैं कि मैं पूरी कोशिश करूंगी कि अनुज और अनुपमा एक न हो। अनुज अंकुश से पूछता है कि अनुपमा कब तक आएगी। अंकुश कहता है कि अनुपमा हमें जल्द ज्वाइंन करेगी।

End of Feed