Anupama Promo: टीवी दुनिया का धमाकेदार सीरियल 'अनुपमा' आए दिन अपनी दमदार कहानी और कलाकारों की वजह से सुर्खियों में रहता है। बीते पांच सालों से ये सीरियल टीआरपी लिस्ट में ज्यादातर पहले स्थान पर विराजमान रहा। सीरियल में नजर आ रहीं एक्ट्रेस रूपाली गांगुली की एक्टिंग ने जनता का दिल जीत लिया। इन दिनों अनुपमा मुंबई में अपनी पहचान बना रही है लेकिन हर रोज उसकी जिंदगी में कोई नई मुसीबत आकर खड़ी हो जाती है। इस बीच मेकर्स ने प्रोमो रिलीज कर डाला जिसमें अनुपमा मुश्किल में फंस जाएगी फर्ज और अपनों के बीच। टाइम्स नाउ नवभारत की इस रिपोर्ट में डालिए प्रोमो पर एक नजर।
Image Source: Star Plus Instagram
स्टार प्लस का सीरियल 'अनुपमा' (Anupama) के लेटेस्ट प्रोमो की शुरुआत हुई रजनी से जो कहती है, 'तूने मुझे वचन दिया था और आज उसे निभाने का वक्त आ गया है।' रजनी अनुपमा के हाथों में पूर्वीछाया को गिराकर बिल्डिंग खड़ी करने के पेपर्स थमा देगी। ये देख अनुपमा को जसप्रीत और भारती दिखाई देंगी जो उसे ऐसा करने से रोकेंगी। इस दौरान अनुपमा के ख्याल में राही आएगी जो उससे कह देगी कि आप हमेशा लोगों के ऊपर भरोसा करती हैं और फिर मुंह के बल गिरती है। इस बार आप ये मत करना मम्मी। इस दौरान सामने खड़ी रजनी झोली फैलाकर अनुपमा से कहेगी कि एक माँ, दोस्त और फर्ज के चलते हक दे। ये सुन अनुपमा के पैरों तले जमीन खिसक जाएगी।
बता दें जब 'अनुपमा' मिलावट भरे खाने के झूठे केस में जेल पहुँच गई थी तब रजनी ने ही उसे बचाया था। उस वक्त अनुपमा ने रजनी से वादा किया था कि वो जब भी मदद मांगेगी वे जरूर पूरा करेगी। दरअसल पराग और गौतम पूर्वीछाया का री-डेवलपमेंट प्रोजेक्ट शुरू करना चाहती है जिसे अनुपमा नहीं होने देगी। हालांकि रजनी अनुपमा के आगे अच्छी दोस्त का ढोंग करते हुए उसे मोहरा बनाएगी ताकि ये डील पूरी हो सके। वहीं बीते एपिसोड में राही ने अनुपमा को रजनी को लेकर चेतावनी दी थी।
