Bigg Boss 19 में नजर आएगा अनुपमा का ये फेमस एक्टर? नाम जान खुशी से उछल पड़ेंगे फैंस

Anupama Actors Approached For Bigg Boss 19: सलमान खान (Salman Khan) रियलिटी शो 'बिग बॉस 19' जल्द ही छोटे परदे पर लौटेगा। ऐसे में मेकर्स ने स्टार प्लस का सीरियल 'अनुपमा' के एक फेमस एक्टर को अप्रोच किया है। जानिए नाम टाइम्स नाउ नवभारत की ई रिपोर्ट में।

Anupama Actors Approached For Bigg Boss 19: कलर्स टीवी का रियलिटी शो 'बिग बॉस' अपने 19वें सीजन के छोटे परदे पर लौटने वाला है। हर कोई इस नए सीजन के लिए काफी ज्यादा उत्साहित हैं। आए दिन शो को लेकर कोई नई अपडेट सुर्खियों में बनी रहती है। अब तक मेकर्स ने कई टीवी और बॉलीवुड के कलाकारों को 'बिग बॉस 19' ऑफर कर चुके हैं। अब शो से जुड़ी एक लेटेस्ट खबर सामने आई है कि मेकर्स ने 'अनुपमा' में नजर आ चुका फेमस कलाकार को अप्रोच किया है। अनुपमा में अपने किरदार से ये एक्टर घर घर फेमस हुआ।

Anupama Actors Approached For Bigg Boss 19

उड़ती उड़ती खबर सामने आई है कि शो 'बिग बॉस 19' (Bigg Boss 19) के मेकर्स ने गौरव खन्ना (Gaurav Khanna) को अप्रोच किया है। राजन शाही के सीरियल 'अनुपमा' में गौरव खन्ना ने अनुज कपाड़िया का किरदार निभाया था जिसे जनता से भरपूर प्यार मिला। गौरव खन्ना की पॉपुलैरिटी 'बिग बॉस 19' को काफी फायदा दिला सकती है। टीवी एक्टर गौरव आखरी बार शो 'सिलेब्रिटी मास्टरशेफ' में नजर आए थे जिसकी चमचमाती ट्रॉफी अपने नाम भी की। आग गौरव शो का हिस्सा बनते हैं तो वो अच्छे अच्छों को टक्कर देने में हिम्मत रखते हैं।

End of Feed