Anupama upcoming twist and spoiler alert: टीवी सीरियल अनुपमा के आज के एपिसोड में बडे़ ट्विस्ट एंड टर्न नजर आने वाले हैं। आज 12 अप्रैल 2023 के एपिसोड में नजर आने वाला है कि अनुपमा को हंसता खेलता देख अनुज को जलन होने लगती हैं और वह पागल सा हो जाता है और बीच सड़क पर तोड़-फोड़ मचाने लगता है। आज के एपिसोड में बरखा और माया भी कुछ नई प्लानिंग करती दिखने वाली हैं। वहीं शाह परिवार में भी घर के बाकी लोगों का गुस्सा डिंपल और समर पर फूटने वाला है कि उन्होंने अनुपमा को डांस अकेडेमी से बेदखल कर दिया है। वहीं दूसरी ओर आज माया और अनुज की एक झलक भी एपिसोड के आखिर में नजर आने वाली है, जहा माया अच्छा बनने की कोशिश कर रही है। अनुपमा भी अपनी डांस अकेडेमी को लेकर भी काफी एक्साइटेड नजर आएगी, अनुपमा का भाई और मां उसका साथ देते नजर आएंगे।
anupama spoiler 13 april 2023
घर से होगी अनुपमा की डांस अकेडेमी की शुरुआत
अनुपमा ने फैसला कर लिया है कि अब वह अपनी जिंदगी की नई शुरुआत करने वाली है, अनुपमा की डांस अकेडेमी के पोस्टर हर जगह लग चुके हैं। अब वह घर पर लौटकर भाई और मां को दिखाती है कि उसने खुद ये पोस्टर डिजाइन किया है। इस बीच अनुमना को खुशी खुशी आगे बढ़ता देख अनुज को जलन होने लगती है, अनुज सोचता है कि आखिर अनुपमा इतनी मूव ऑन कैसे कर सकती है। वह अपनी बेटी को कैसे भूल सकती है? यह सब सोचकर अनुज गुस्से में तोड़ फोड़ मचाने लगता है।
वहीं दूसरी ओर शाह परिवार को पता चल जाता है कि डिंपल और समर की वजह से अनुपमा डांस अकेडेमी छोड़कर चली गई है, जिसके बाद परिवार वाले दोनों के खिलाफ नाराजगी जताते हैं। अनुपमा के अनुज की लाइफ के जाने के बाद अब माया उसकी जगह लेने की सोच रही है, और अनुज की मदद करने का झूठा नाटक करती नजर आएगी। एपिसोड के आखिर में माया सोचती है कि अब उसे ही अनुज की मदद करनी पड़ेगी।
