Gaurav Khanna Winner Bigg Boss 19: टीवी दुनिया के जाने माने एक्टर गौरव खन्ना इन दिनों सुर्खियों में बने हुए हैं। बीते हफ्ते रियलिटी शो 'बिग बॉस 19' का ग्रैंड फिनाले हुआ था। ऐसे में शो की ट्रॉफी और 50 लाख रुपए कैश जीता गौरव खन्ना ने। गौरव खन्ना की 15 हफ्तों की मेहनत ने आखिरकार एक्टर के सिर पर विनर का ताज पहनाया। इस समय गौरव खन्ना की जीत से दुनिया भर में शो के दर्शक काफी खुश है। वहीं अनुपमा में नजर आ चुकीं एक एक्ट्रेस शायद गौरव खन्ना की जीत से ना खुश है। जानिए नाम एक्ट्रेस का इस रिपोर्ट में।
Image Source: Instagram
ये भी पढ़ें: 'मैं होता तो थप्पड़ मार देता...'- फरहाना भट्ट की इस बात पर भड़के गौरव खन्ना के पिता, बेटे के भी खोले कई राज
सोशल मीडिया पर कुछ पोस्ट वायरल हो रहे हैं जिसमें यूजर्स गौरव खन्ना 'बिग बॉस 19' (Bigg Boss 19) का अयोग्य विनर बता रहे हैं। सिर्फ यही नहीं जहां एक तरफ गौरव खन्ना को शो जीतने की बधाई मिल रही यही तो कई उन्हे ट्रोल करते हुए दिखाई दिए। ऐसे में सीरियल 'अनुपमा' की एक एक्ट्रेस सभी की नजर आई जिन्होंने गौरव खन्ना (Gaurav Khanna) की जीत का मजाक उड़ा रहे पोस्ट को लाइक किया हुआ था। ये और कोई नहीं बल्कि निधि शाह (Nidhi Shah) है जिन्होंने सीरियल 'अनुपमा' (Anupama) में किंजल का किरदार निभाया था। तमाम ट्रोलिंग वाले पोस्ट पर निधि का लाइक देखा गया, जिसे देख लोग अनुमान लगा रहे हैं की शायद एक्ट्रेस की गौरव संग कोल्ड वॉर चल रही है। कुछ यूजर्स ने माना की शायद निधि गौरव खन्ना को 'बिग बॉस 19' का विनर नहीं मानती। ऐसे तमाम सवाल निधि पर उठ रहे हैं। हालांकि निधि ने अपनी तक इन सवालों का उतर नहीं दिया।
स्टार प्लस का सीरियल 'अनुपमा' में गौरव खन्ना और निधि शाह स्क्रीन शेयर कर चुके हैं। दोनों के किरदार आज तक लोगों के दिलों में बसे हुए हैं। वहीं बात करें शो 'बिग बॉस 19' की तो गौरव खन्ना ने फिनाले में अमाल मलिक, फरहाना भट्ट, तान्या मित्तल और प्रणित मोरे को हराकर विनर टाइटल आओने नाम किया। इस समय गौरव खन्ना जीत का स्वाद उठा रहे हैं।
