Anupama में आध्या के लिए अनुज बना वनराज 2.O, भड़के दर्शक ने ट्विटर पर निकाली भड़ास

Anupama Serial Anuj Trolled: स्टार प्लस के सीरियल अनुपमा में आज के एपिसोड को देख दर्शक काफी ज्यादा आग बबूला हो गए हैं। सीरियल के एक सीन से लोग ऐसे भड़के की मेकर्स के साथ-साथ कलाकार को फटकार लगाने लगे। आखिर ऐसा क्या हुआ जानिए टाइम्स नाउ नवभारत की इस रिपोर्ट में।

Anupama Serial Anuj Trolled: रूपाली गांगुली और गौरव खन्ना स्टारर सीरियल अनुपमा में इन दिनों ट्विस्ट और टर्न्स की बरसात हो रही है। शो अपनी दमदार कहानी से टीआरपी लिस्ट में टॉप पर बना हुआ है और अन्य सीरियल को कड़ी टक्कर दे रहा है। आज 27 अगस्त के एपिसोड में दर्शकों को कुछ ऐसा देखने को मिला की सभी दर्शक मेकर्स और अनुज के किरदार को ट्रोल कर गुस्सा निकाल रहे हैं। सिर्फ यही नहीं अनुज के किरदार को वनराज 2.0 भी कहा गया है जानिए ऐसा क्यूँ टाइम्स नाउ नवभारत की इस खास रिपोर्ट में।

Anupama Serial Anuj Trolled

सीरियल अनुपमा (Anupama) में आज देखने को मिला की अनुपमा को आध्या मेघा के घर मिल जाती है लेकिन वह उसे छुड़ा नहीं पाती। वह खुशी-खुशी आशा भवन पहुँच जाती है और अनुज को पूरी सच्चाई बताती है। ऐसे में इस बात से खुश होने के बजाए अनुज अनुपमा को डांटने लग जाता है। वह अनुपमा को चिल्लाते हुए कहता है कि क्या तुम्हें पता नहीं मैं आध्या से मिलने के लिए तरस रहा हूं और उसे तुम यहाँ अपने साथ क्यूँ नहीं लाई? अगर ऐसा हुआ है तो तुम्हें मुझे क्यूँ नहीं बताया उस वक्त में मदत लेकर आध्या को मेघा से छुड़ा लेता है।

End of Feed