'मेरे बाल काटकर जमीन में गाढ़े...' Anupama फेम जसवीर कौर ने झेला काला जादू, एक्ट्रेस ने बताई खौफनाक रात का सच

Jaswir Kaur Faces Black Magic Incident: टीवी एक्ट्रेस जसवीर कौर ने खुलासा किया है कि उन्होंने काला जादू झेला है. एक्ट्रेस ने उस खौफनाक रात का भी सच बताया, जब उनके बाल काट लिए गए थे और एक्ट्रेस किसी को सच नहीं बता पाई थी.

Jaswir Kaur Reveals Scary Black Magic Incident: जसवीर कौर टीवी की टैलेंटेड एक्ट्रेस हैं, जो इन दिनों अनुपमा में नजर आ रही हैं. इस सीरियल में जसवीर कौर अनुपमा की दोस्त देविका का रोल निभा रही हैं, जो उस वक्त शो में नजर आती है जब अनुपमा को अपनी दोस्त देविका की जरूरत होती है. इसके अलावा, जसवीर कौर हिट शो सीआईडी में भी नजर आई हैं. हाल ही में जसवीर कौर ने खुद के साथ हुई एक घटना का खुलासा किया है, जिसकी वजह से उनके रोगटे खड़े हो गए थे. इस घटना को याद करके जसवीर कौर आज भी हिल जाती है.

anupama

Google- Instagram

जसवीर कौर के साथ हुई भयानक घटना

अनुपमा (Anupama) फेम जसवीर कौर (Jaswir Kaur) ने हाल ही में शुभोजीत घोष के साथ खास बातचीत की. इस मौके पर उन्होंने अपनी जिंदगी की खौफनाक घटना का खुलासा किया, जिसके बारे में वह आज भी बात करते हुए डर जाती है. एक्ट्रेस ने बताया कि कैसे उन्होंने एक बार काले जादू का सामना किया था और उस दौरान हुई घटना को वह अब भी नहीं सुलझा पाई हैं. एक्ट्रेस ने कहा, 'एक चीज हुई थी, मेरे बाल काट के जमीन पर गड़े गए थे. मुझे पता ही नहीं चला और एक बड़ा बदलाव हुआ था. मैं बस कह रही थी कि ये कैसे हुआ? क्योंकि मेरी नींद बहुत सतर्क है, इसलिए किसी के लिए भी यहां तक पहुंचना संभव नहीं है. मुझे वहां से बाल कट गए.'

End of Feed