Anupama 18 August Spoiler: रुपाली गांगुली (Rupali Ganguly) और गौरव खन्ना (Gaurav Khanna) स्टारर सीरियल अनुपमा में इन दिनों काफी रोमांचक होता जा रहा है। सीरियल में हर दिन नए और कई अलग मोड़ देखने को मिल रहे हैं। इसी के साथ हाल ही में आई ओरमैक्स टीआरपी लिस्ट में सीरियल को ये रिश्ता क्या कहलाता है ने सीधे मुंह पटकनी दे कर तीसरे नंबर पर पहुंचा दिया है। अनुपमा के पिछले एपिसोड में दिखाया गया था कि रोमिल ये फैसला करता है कि वो अपनी बेज्जती और थप्पड़ का बदला अनुपमा और अनुज से लेकर रहेगा। वहीं दूसरी तरफ अनुज बरखा और अधिक की पोल पट्टी खोलकर रख देता है की कैसे उन्होंने बिजनेस में हेर फेर कर घाटा किया है।
Anupama 18 August Spoiler: रुपाली गांगुली और गौरव खन्ना स्टारर सीरियल 'अनुपमा' में इन दिनों हाई वोल्टेज ड्रामा देखने को मिल रहा है। सीरियल में आज दिखाया जाएगा कि समर वापिस अपने परिवार के करीब आएगा, जिसे देख डिंपी के मन में जलन होने लगेगी। वहीं दूसरी तरफ पाखी रोमिल के आगे हाथ जोड़ेगी।
रोमिल के आगे हाथ जोड़ेगी पाखी
सीरियल अनुपमा (Anupama) के शुरुआत में दिखाया जाएगा कि पाखी रोमिल से कहती है की वो अनुपमा और अनुज को अधिक के बारे में ना बताएं। लेकिन रोमिल बतमीजी से कहेगा कि मई बता सकता हूं और पाखी को कमरे से निकाल देता है। वहीं दूसरी तरफ अनुपमा अनुज के साथ कल्चरल फेस्ट में जाती है, जहां वो बातें कुछ अनकही सीरियल की किरदार वंदना से मिलती है। वंदना गाना गाती है और अनुपमा जबरदस्त डांस करती है।
डिंपी को होगी जलन
रुपाली गांगुली स्टारर सीरियल में आगे दिखाया जाएगा कि सभी शाह परिवार नाश्ता कर रहा होता है, तभी वनराज को याद आए जाता है कि काव्या के पेट में अनिरुद्ध का बच्चा है। इसी के साथ समर भी अपने परिवार वालों से अच्छे तरीके से बात करता है, बा समर को थेपला खिला रही होती है। इसी दौरान डिंपी वहां नाश्ता बनाकर ले आती है, लेकिन समर एक टुकड़ा बा के हाथ से खा लेता है। यह देख डिंपी चिढ़ जाती है और अपने कमरे में चली जाती है।
