Anupama: राही और अनुपमा में से कौन जीतेगा डांस मुकाबला, शिवम खजुरिया ने दिया स्पॉइलर

Anupamaa: स्टार प्लस का सीरियल 'अनुपमा' में इन दिनों हर जगह सुर्खियों में बना हुआ है। जनता जानना चाहती है कि कहानी में अनुपमा और राही में से कौन डांस मुकाबले को जीतेगा। इस बात का खुलासा अब खुद प्रेम का किरदार निभा रहे शिवम खजुरिया ने एक इंटरव्यू में किया।

Anupamaa: रूपाली गांगुली, शिवम खजुरिया और अद्रिजा रॉय स्टारर सीरियल 'अनुपमा' कि गिनती टीवी के टॉप शोज में होती है। पिछले 5 साल से शो टीवी की दुनिया के साथ लोगों के दिलों-दिमाग पर राज कर रहा है। हालांकि पिछले कई हफ्तों से शो टीआरपी की मार झेल रहा है। जनता अब कहानी को ज्यादा भाव नहीं दे रहे हैं। इन दिनों सीरियल में राही की टक्कर डांस मुकाबले में अपनी मां अनुपमा से है। दोनों मां बेटी के बीच तकरार अब जमाने के आगे हुई। ऐसे में प्रेम का किरदार निभा रहे शिवम खजुरिया ने बताया कि आखिर मुकाबला किसने जीता?

Anupama vs Rahi

Image Source: Stars Plus Instagram

फिल्मीबीट से बात करते हुए अनुपमा फेम शिवम खजुरिया (Shivam Khajuria) ने बताया कि अनुपमा और राही का मुकाबला देखना काफी दिलचस्प होने वाला है। दोनों मां बेटी ऑन और ऑफ स्टेज कैसे बातें करेंगी देखने में मजा आएगा। जैसा कि राही को पता है प्रेम अब भी अनुपमा से संपर्क में था जिसके चलते तनाव और बढ़ गया है। ऐसे में अपको बता दूँ कि आगे अपकमिंग एपिसोड में कहानी काफी मजेदार होने वाली है। डांस मुकाबले में आपको कई उतार चढ़ाव देखने को मिलेंगे।'

End of Feed