Anupama and Anuj passionate kiss: अनुपमा सीरियल में अब दिलचस्प ट्रैक आने वाला है। अनुज और अनुपमा के जीवन में कुछ बड़ा और अच्छा हो रहा है, जिससे मान के प्रशंसकों का दिल खुश होने वाला है। क्योंकि अब कहानी में अनुज और अनुपमा को इंटीमेट होते हुए देखा जाएगा। अनुपमा ने अनुज के लिए एक रोमांटिक डेट प्लान की है। क्योंकि जो कुछ पिछले साल हुआ उसे भूलकर अब वो दोनों नए सिरे से शुरुआत करना चाहते हैं। आप देख सकते हैं कि कैसे अनुपमा और अनुज एक-दूसरे के प्यार में पागल और डीप होते जाएंगे। पहली बार कपल इंटीमेट हो जाते हैं और यहां तक कि एक इमोशनल किसिंग सीन दोनों के बीच में होगा।
Anuj and anupama
अनुपमा के नए ट्रैक में रोमांस का तड़का लगने वाला है। अनुज और अनुपमा एक-दूसरे के प्यार में पागल होने वाले हैं। दोनों के बीच के किसिंग सीन्स के फोटोज सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। इसमें कपल एक दूसरे के साथ सबसे अच्छा समय बिताता नजर आ रहा है। MAan के फैन्स ये देखकर अपना दिल हार चुके हैं। अनुपमा और अनुज के प्रशंसक उनके रोमांस से उबर नहीं पा रहे हैं और लगतारा इन तस्वीरों को शेयर कर खुशी के आंसू बहा रहे हैं।
एक यूजर ने लिखा- 'अनुपमा बहुत सुंदर हैं। ट्रैक निश्चित रूप से एक ऐसे बिंदु की ओर ले जा रहा है जहां #MaAn उनकी भावनाओं पर गहनता से चर्चा करेंगे और महसूस करेंगे कि उनका रिश्ता उनकी सोच से कहीं अधिक मजबूत है। शाह और अनु इतनी आसानी से आगे बढ़ गए क्योंकि वे हर रोज ड्रामा में बिजी थे। लेकिन अनुज कपाड़िया ऐसा नहीं हैं।' अन्य यूजर्स इसे हॉट और बेहद रोमांटिक बता रहे हैं।
ट्रैक के मुताबिक अनुज अपना वादा निभाएगा। अनुज वादे के मुताबिक ऑफिस से आ जाता है और अनुपमा की तैयारी से बेहद हैरान हो जाता है। दोनों समय साथ बिताते हैं और एक-दूसरे के साथ रहना चाहते हैं। अनुपमा साड़ी में खूबसूरत लग रही हैं और वो एक नई दुल्हन से कम नहीं लग रही है। अनुज और अनुपमा शो में नई चुनौतियों का सामना करते नजर आएंगे। लेकिन मान के सभी प्रशंसक इस बात से खुश हैं कि कपल के बीच मतभेद दूर हो गए हैं। लेकिन यह सब एक ड्रीम सीक्वेंस है।
