Anupama Spoiler: डिंपी रचेगी काव्या के खिलाफ साजिश, माया को सताएगा छोटी को खोने का डर

  • Authored by: प्रियंका झा
  • Updated Jun 30, 2023, 10:42 AM IST

Anupama 30th June 2023, Latest Spoiler: स्टार प्लस के पॉपुलर शो अनुपमा में मेकर्स जबरदस्त ट्विस्ट लेकर आने वाले हैं। शो में डिंपी काव्या से बदला लेने का फैसला करती हैं। वो नहीं चाहती है कि घर में वनराज का बच्चा आया। इससे पूरे परिवार को शर्मिंदा होना पड़ेगा। क्या डिंपी की चाल हो पाएगी कामयाब।

Anupama 30th June 2023, Latest Spoiler: स्टार प्लस के पॉपुलर शो अनुपमा में इमोशनल ट्रैक चल रहा है। एक तरफ जहां घरवाले अनुपमा को अमेरिका जाने से पहले ग्रैंड फेयरवाली पार्टी देते हैं। घरवालों से इतना प्यार पाकर अनुपमा बेहद खुश होती है। सभी उसे कुछ न कुछ गिफ्ट देते हैं। अनुपमा भी सभी के लिए स्पेशल लेटर लिखती हैं। वो सभी को बताती है कि उसके लिए ये परिवार कितना मायने रखता है। वनराज अनुपमा को गिफ्ट में घुंघरू देता है।

अनुपमा वनराज से घुंघरू पाकर काफी इमोशनल हो जाती है क्योंकि कभी उसे उसका डांस करना पसंद नहीं था। अनुपमा डांस न कर पाए इसलिए उसने उसके घुंघरू तोड़ दिए थे। अनुपमा से मिलने के लिए काव्या भी आती है। अनुपमा काव्या से कहती हैं कि शाह हाउस उसका घर है। उसे अपने घर लौट आना चाहिए। अनुपमा सबसे मिलकर कपाड़िया हाउस पहुंचती है। अनुपमा से मिलने के लिए अनुज सबसे ज्यादा बेकरार रहता है।

End of Feed