Anupama 22 June 2023 Episode Spoiler Alert: रुपाली गांगुली (Rupali Ganguly) और गौरव खन्ना (Gaurav Khanna) स्टारर सीरियल अनुपमा में इन दिनों हाई वोल्टेज ड्रामा देखने को मिल रहा है। सीरियल के करंट ट्रैक को दर्शक काफी पसंद कर रहे हैं। अनुपमा के पिछले एपिसोड में दिखाया गया था कि डिंपी और समर पगफेरे की रस्म के लिए कपाड़िया हाउस जाएंगे। वहीं दूसरी तरफ माया अनुज से अनुपमा के साथ हुई बतमीजी को लेकर उसके पैर पकड़ माफी मांगती है। इस खास रिपोर्ट में जानिए आज सीरियल में क्या बड़े ट्विस्ट आने वाले हैं।
Anupama 22 June 2023 Episode Spoiler Alert: स्टार प्लस के मशहूर सीरियल अनुपमा में आज दिखाया जाएगा की तोषु के अलग रहने पर किंजल और अनुपमा उसे खरी खोटी सुनाएंगे। वहीं दूसरी तरफ नकुल अनुपमा को लेकर गुरु मां के कान भरेगा। टाइम्स नाउ नवभारत की इस रिपोर्ट में जानिए आज सीरियल में क्या होने जा रहा है।
तोषु की अकल ठिकाने लगाएगी अनुपमा
सीरियल की शुरुआत में दिखाया जाएगा की तोषु दूसरे घर में रहने की बात करता है। वो कहता है कि डिंपी की तू-तू मैं-मैं से अच्छा हम अलग घर में रहे। इस बात का जवाब देते हुए अनुपमा कहती है कि एक बार फैसला लेने से पहले तूने किंजल से पूछा। इस बात को सुन किंजल तोषु से कहती है कि अगर तुम्हे अलग रहना है तो रहो मैं परिवार के साथ रहूंगी। वहीं दूसरी तरफ अनुपमा के जाने से बा और वनराज काफी दुखी हो जाते हैं।
नकुल भरेगा गुरु मां के कान
सीरियल में आगे दिखाया जाएगा की गुरु मां काफी परेशान दिखेंगी। गुरु मां नकुल से कहेगी की मैंने सभी के सामने उसको उत्तराधिकारी बनाया है। अगर उसने कुछ किया तोह मालती देवी खतम हो जाएगी। इस बात को सुन नकुल गुरु मां को भड़काते हुए कहता है कि छोटा मुंह बड़ी बात, लेकिन आपने अनुपमा पर बहुत जल्दी विश्वास कर लिया। अनुपमा का परिवार और जिम्मेदारी उसका कभी पीछा नहीं छोड़ेगी। इसी के साथ नकुल गुरु मां से कहता है कि मैं भी एक मौका चाहता हूं। आप आज मेरे और अनुपमा के बीच डांस मुकाबला कराइए।
