Anupama 20 June 2023 Episode Spoiler Alert: बा को शाह हाउस वापिस लाएगी अनुपमा, साथ ही पढ़ाएगी घरवालों को तमीज का पाठ

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jun 20, 2023, 09:11 AM IST

Anupama 20 June 2023 Episode Spoiler Alert: स्टार प्लस के मशहूर सीरियल अनुपमा में आज देखने को मिलेगा कि अनुपमा बा को घर वापिस लेकर आएगी। इसी के साथ वो सभी घरवालों को उनके व्यवहार के लिए खरी खोटी सुनाती है। वो सभी को सलाह देती है की सब अलगअलग रह लें।

Anupama 20 June 2023 Episode Spoiler Alert: रुपाली गांगुली (Rupali Ganguly) और गौरव खन्ना (Gaurav Khanna) स्टारर सीरियल अनुपमा में इन दिनों हाई वोल्टेज ड्रामा देखने को मिल रहा है। सीरियल के करंट ट्रैक को दर्शक काफी पसंद कर रहे हैं। अनुपमा के पिछले एपिसोड में दिखाया गया था कि डिंपी की तू-तू मैं-मैं की वजह से बा घर छोड़ कर चली जाती हैं। वहीं दूसरी तरफ माया को सपने में अनुपमा और अनुज रोमांस करते हुए नजर आते हैं। जिससे वो भड़क उठती है। टाइम्स नाउ नवभारत की इस खास रिपोर्ट में जानिए की सीरियल में आज क्या होने जा रहा है।

Anupama 20 June 2023 Episode Spoiler Alert: बा को शाह हाउस वापिस लाएगी अनुपमा, साथ ही पढ़ाएगी घरवालों को तमीज का पाठ

Anupama 20 June 2023 Episode Spoiler Alert: स्टार प्लस के मशहूर सीरियल अनुपमा में आज देखने को मिलेगा कि अनुपमा बा को घर वापिस लेकर आएगी। इसी के साथ वो सभी घरवालों को उनके व्यवहार के लिए खरी खोटी सुनाती है। वो सभी को सलाह देती है की सब अलगअलग रह लें।

बा को शाह हाउस वापिस लेकर आएगी अनुपमा

सीरियल की शुरुआत में दिखाया जाएगा की अनुपमा बा को शाह हाउस में वापिस लेकर आएगी। अनुपमा और बा को देख सभी दंग रह जाते हैं। सभी घरवालों से अनुपमा कहती है कि जिस परिवार में छोटे बड़े का फरक भूल जाए वो कभी घर बन नहीं सकता है। तुम बच्चे अपना लहजा और तमीज ना भूलें। तमीज सिर्फ छोटों की नहीं बड़ो की भी होती है। डिंपी को डांटते हुए कहती है कि इस घर की नीव बा और बाउजी हैं।

End of Feed