Anupama 19 January 2023, Full Episode: काव्या- मोहित की नजदीकियों से वनराज को होगी जलन, कपाड़िया परिवार में होगी अनुपमा की सौतन की एंट्री

  • Authored by: प्रियंका झा
  • Updated Jan 19, 2023, 01:14 PM IST

Anupama 19 January 2023, Full Episode: अनुपमा में धमाकेदार ट्विस्ट आने वाला है। घर में एक तरफ मोहित और काव्या की बढ़ती दोस्ती को देखकर वनराज को होगी जलन। दूसरी तरफ अनु की असली मां माया जल्द कपाड़िया परिवार में एंट्री करने वाली है। माया के आने से अनुपमा की शादीशुदा जिंदगी में आएगा तूफान

Anupama 19 January 2023, Full Episode: रुपाली गांगुली (Rupali Ganguly) और गौरव खन्ना (Gaurav Khanna) का शो अनुपमा टीआरपी की लिस्ट में टॉप पर रहता है। मेकर्स शो को नंबर वन पर बनाए रखने के लिए आए दिन ट्विस्ट और टर्न्स लेकर आते हैं। एपिसोड की शुरुआत वनराज और काव्या से होती है। दोनों एक- दूसरे को इग्नोर करते हुए दिखाई देते हैं। काव्या वनराज से कहती हैं कि मैं नहीं चाहती कि तुम मेरे काम में किसी तरह से दखल दो। वो वनराज से कहती हैं तुम अपने परिवार के मुद्दों पर ध्यान दो और मैं अपने मॉडलिंग करियर पर ध्यान दूंगी। वनराज काव्या से कहता है कि तुम्हें परेशान होने की जरूरत नहीं है। तुम जो चाहें कर सकती हो।

anupama (32)

anupama (credit pic: instagram)

अनुज अनुपमा की किचन में मकर संक्रांति की डिशेज बनाने में मदद करता है। वो देखता है कि अनु भी माया की तरह खाने -पीने की चीजों को बनाने में दिलचस्पी दिखा रही है। अनुपमा कहती है कि अनु माया के बहुत करीब है। वो बताती हैं कि पाखी भी काव्या के बहुत क्लोज है। सभी बच्चे एक जैसे होते है।

End of Feed