Anupama latest spoiler alert: पाखी के बाद बरखा को घर से बाहर फेंकेगी अनुपमा, समर की जिंदगी में दस्तक देगा प्यार

  • Authored by: प्रियंका झा
  • Updated Nov 17, 2022, 02:37 PM IST

Anupama 17 november 2022 latest spoiler alert: अनुपमा में इन दिनों धमाकेदार ट्रैक चल रहा है। शो में पाखी और अधिक की लव स्टोरी के बाद घर में दो होगी नई एंट्री। ये दो नए सदस्य अनुपमा की जिंदगी में क्या तूफान लाते हैं इसके लिए आपको थोड़ा इंतजार करना होगा।

Anupama 17 november 2022 latest spoiler alert: स्टार प्लस के पॉपुलर शो अनुपमा (Anupama) में इन दिनों धमाकेदार ट्विस्ट और टर्न्स आ रहे हैं। मेकर्स शो की टीआरपी को बढ़ाने के लिए कोई मौका नहीं छोड़ना चाहते हैं। शो में पाखी और अधिक की शादी का धमाकेदार ट्रैक चल रहा है। पाखी और अधिक की शादी के संगीत सेरमनी में घरवाले काफी बिजी है। संगीत फंक्शन के दौरा अनुपमा घरवालों को पाखी की सच्चाई बताएगी कि आखिर क्यों उसने अधिक से शादी करने का फैसला लिया। अनुपमा पाखी को सभी के सामने जोरदार थप्पड़ मारती है, जिसे देखने के बाद सभी हैरान हो जाते हैं। अनुपमा कहती हैं, आज मुझे कोई नहीं रोकेगा। एक्ट्रेस का रौद्र रूप देखकर शाह और कपाड़िया परिवार हैरान रह जाता है

anupama (4)

anupama latest spoiler (credit image : instagram)

अनुपमा बताती है कि पाखी ने अधिक से इसलिए शादी की है, ताकि वो भी अपनी मां की तरह अमीर बन सके। उसने हम सभी से हर कदम पर झूठ बोला है। ये बातें सुनकर घरवाले पाखी को खरी खोटी सुनाते है। वनराज भी अपनी बेटी की इस हरकत को देख शर्मिंदा होते हैं और वो कहते हैं कि मैंने तुमसे इस तरह की उम्मीद नहीं की थी। आज के एपिसोड बहुत सारा ड्रामा देखने को मिलने वाला है। घर में इतने तमाशे के बाद अनुपमा पाखी और अधिक को घर से बाहर निकाल देगी। वो कहती हैं अपनी मेहनत पर पैसे कमाओ और नाम बनाओ। पाखी और अधिक की शादीशुदा जिंदगी क्या मोड लेगी इसके लिए थोड़ा इंतजार करना होगा।

End of Feed