Anupama Spoiler: तोशु की हेकड़ी निकालेगी डॉली शाह, अनुपमा की झूठी कसम खाएगा सागर

Anupama Spoiler in Hindi: राजन शाही (Rajan Shahi) के शो अनुपमा में अभी नए ट्विस्ट एंड टर्न देखने को मिल रहे हैं। शो कि टीआरपी को बनाए रखने के लिए मेकर्स पूरी कोशिश में लगे हुए हैं। आइए आब जाते हैं कि आज 11 सितंबर के एपिसोड में क्या दिखाया जाएगा।

Anupama Spoiler in Hindi: रूपाली गांगुली (Rupali Ganguly) और गौरव खन्ना (Gaurav Khanna) के शो अनुपमा की कहानी में मेकर्स नया मोड़ लेकर आए हैं। वनराज का किरदार निभाने वाले सुधांशु पांडे के जाने के बाद टीआरपी को बनाए रखने के लिए शो में नए ट्विस्ट और टर्न लाया गया है। वर्तमान ट्रैक के मुताबिक इस समय एक पुराने किरदार डॉली शाह की शो में एंट्री हुई है। वहीं दूसरी तरफ अनुज-अनुपमा के बीच नजदीकियाँ बढ़ रही है। आइए अब देखते हैं कि 11 सितंबर को शो में क्या देखने को मिलेगा।

Anupama Spoiler

अनुपमा (Anupama) के आज रात के एपिसोड की शुरुआत में दिखाया जाएगा की आशा भवन में सभी एक साथ मिलकर गेम खेल रहे होंगे, तभी पर्ची में अनुज-अनुपमा का नाम आता है और उनसे सभी एक साथ डांस करने को बोलते हैं। इसके बाद एपिसोड आगे बढ़ता है और शाह हाउस का सीन दिखाया जाता है, जहां सभी बैठ के नाश्ता कर रहे होते हैं कि तभी तोशु एक बॉक्स लेकर आता है और सभी से बोलता है कि अगर इस घर में रहना है तो सभी को अपना खर्चा देना होगा। वो बोलता है कि यहाँ कोई भी फ्री में नहीं रहेगा, यह धर्मशाला नहीं है। जिसके बाद डॉली, तोशु की खटिया खड़ी करने में टाइम नहीं लगाती है और बोलती है कि पहले उन पैसों की बात कर लेते हैं जो तुमने बिलर्डर से लिए थे। यह सुन तोशु के होश उड़ जाते हैं और वह कुछ भी बोलने लायक नहीं बचता है।

End of Feed