Shark Tank India 2: टीवी का सबसे पॉपुलर बिजनेस रियलिटी शो शार्क टैंक इंडिया 2 (Shark Tank india 2) इन दिनों छाया हुआ है। शो के जजेस सोशल मीडिया पर लगतार ट्रोल हो रहे हैं। शो जब से ऑनएयर हुआ है तब से विवादों में बना हुआ है। कभी यूजर्स इस शो की तुलना सास बहू सीरियल्स के करते हैं। तो कभी जजेस को ही कम काबिल बताते हैं। हाल ही में एक यूजर ने दावा किया है कि शार्क टैंक इंडिया 2 के सभी जजेस का बिजनेस लॉस में चल रहा है। उद्योगपति हर्ष गोयनका ने कुछ ट्वीट करते हुए कहा था कि नमिता थापर, अनुपम मित्तल, अमित जैन, पीयूस बंसल और वनीता थापर का बिजनेस नुकसान में चल रहा है। सिर्फ अमन गुप्ता को ही प्रॉफिट हो रहा है।
Anupam mitaal shark tank india 2 (credit pic: instagram)
हर्ष ने लिखा, 'मैं शार्क टैंक इंडिया प्रोग्राम को काफी एन्जॉय करता हूं। मुझे लगता है नए एंटरप्रेन्योर के लिए बहुत ही बढ़िया प्लेटफॉर्म है। लेकिन जब भी मैं शार्क्स के बारे में सोचता हूं तो मुझे फिल्म bleeding और jaws की याद आती है।
I enjoy #SharkTankIndia as a program and I think it is a great platform for our budding entrepreneurs.1But whenev… t.co/gum4PwRJTB
— ANI (@ANI) Jan 22, 2023
@hvgoenka I know you meant it in jest so with all due respect sir, I think u reacted to what appears to be superfic… t.co/UZaRiSotDa
— ANI (@ANI) Jan 24, 2023
अनुपम मित्तल ने दिया मुंहतोड़ जवाब
अब इस ट्वीट पर अनुपम मित्तल ने रिएक्ट करते हुए कहा, मुझे पता है कि आपक मजाक कर रहे हैं इसीलिए पूरे सम्मान के साथ सर, मुझे ऐसा लगता है कि आपने जो कमेंट दिया है वो पूरी तरह से पक्षपाती और गलत डाटा है। दिग्गजों से सिखकर खुशी हुई लेकिन आपको स्पष्ट करने के लिए शार्क का खून लाल नहीं होता है। हमारा खून नीला है इसीलिए हम वहीं करते हैं जो करना चाहते हैं।
कुछ दिनों पहले लिंक्डइन पर अंकित उत्तम नाम के यूजर ने कहा था कि शार्क टैंक में आने वाले जजेस का बिजनेस लॉस में है और वो नए इंटरप्रेन्योरको सही सलाह देने के लिए लायक नहीं है। सिर्फ बिजनेस को लेकर ही नहीं शार्क को उनके ओवर ड्रामाटिक व्यूज और ओपिनियन की वजह से भी आलोचना सहनी पड़ रही हैं।
