Anshula Kapoor Dating: फिल्म निर्माता बोनी कपूर की बेटी और अर्जुन कपूर की बहन अंशुला कपूर इन दिनों सुर्खियों में हैं। अपने जन्मदिन के महीने की शुरुआत से ही अंशुला कपूर ने अपनी बकेट लिस्ट में से एक आइटम को चुनकर ख्वाहिश पूरी कर ली है। सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर ने सोशल मीडिया पर अपनी थाईलैंड वेकेशन की सबसे खूबसूरत तस्वीरें और वीडियो शेयर किए है, जिसमें उन्होंने एक मरून-5 म्यूजिक कॉनसर्ट में भाग लिया है। उन्होंने अपने पोस्ट में फोटोज और वीडियो एकसाथ शेयर किए हैं। खास बात तो ये है कि इसमें रोहित के साथ वाली अंशुला की एक तस्वीर चर्चा का विषय बन गई है।
anshula kapoor
रोहन ठक्कर के साथ अंशुला कपूर ने शेयर की पोस्ट
अंशुला के बारे में चर्चाएं हैं कि वो रोहन को डेट कर रही हैं। अब तो इंस्टाग्राम पर उनके साथ एक तस्वीर शेयर करने के बाद वो और भी खबरों में छा गई हैं। फोटो में, रोहन ने अपनी अंशुला की कमर पर अपना हाथ रखा हुआ था, साथ ही दोनों एक दूसरे से अपनी नजरें नहीं हटा पा रहे थे। कॉर्सेट-स्टाइल व्हाइट टॉप और ब्राइट पिंक फ्लेयर्ड पैंट्स पहने अंशुला बेहद ग्लैमरस लग रही थीं। उन्होंने अपने बालों का बन बांध रखा था और व्हाइट इयररिंग्स और व्हाइट स्नीकर्स के साथ अपने लुक को पूरा किया था। वहीं रोहन ने इस दौरान ब्लैक टीशर्ट और बेज पैंट कॉम्बो में अपने लुक को कैजुअल रखा था। अंशुला के एल्बम में वीडियो के अलावा एडम लेविन का एक क्लोज-अप शॉट भी शेयर किया है, जिसमें वह मस्ती करती दिख रही हैं।
शुला ने अपनी पोस्ट को शेयर करते हुए कैप्शन दिया, 'जन्मदिन का महीना एक धमाके के साथ शुरू हुआ!!! बहुत डांस किया, रात 1 बजे पैरों की मालिश की जरूरत थी!! मैंने कभी सपने में भी नहीं सोचा था कि मैं एक कोर्सेट पहनूंगी और उसमें मस्ती करूंगी। सबसे कम्फर्टेबल, चिकस्ट कोर्सेट के लिए धन्यवाद लीक्लॉथिंगको!! आप सभी कमाल के हैं। @ruchikrishnastyles भाई यह आपके साथ हमेशा के लिए प्यार का रिश्ता है। बकेट लिस्ट गोल्स...।'
आपको बताते चलें रोहन ठक्कर के संग अंशुला कपूर की डेटिंग की खबरें आ रही हैं। अंशुला और रोहन के रिश्ते की अफवाहों तब और तेज हो गई जब रोहन ने एक बूमरैंग पोस्ट किया था। हालांकि, स्टार किड ने बाद में एक इंटरव्यू में इन अफवाहों पर टिप्पणी करने से इनकार कर दिया था।
