Ankita Lokhande Heartfelt Note For Vicky Jain: टीवी की मशहूर एक्ट्रेस अंकिता लोखंडे ने अपनी एक्टिंग और अंदाज से इंडस्ट्री में जबरदस्त पहचान बनाई है। अंकिता लोखंडे ने 'पवित्र रिश्ता' की अर्चना बनकर लाखों लोगों का दिल जीता था। इसके साथ ही अंकिता लोखंडे कई बॉलीवुड फिल्मों में भी हाथ आजमा चुकी हैं। वहीं आज अंकिता लोखंडे की शादी की चौथी सालगिरह है। 14 दिसंबर को अंकिता लोखंडे (Ankita Lokhande) ने विक्की जैन संग शादी रचाई थी, जिसमें परिवार और इंडस्ट्री के कई खास दोस्त शामिल हुए थे। अंकिता लोखंडे ने अपनी शादी की चौथी सालगिरह पर एक पोस्ट साझा की, जिसमें उन्होंने विक्की जैन पर प्यार लुटाने में कोई कसर नहीं छोड़ी। इतना ही नहीं, अंकिता लोखंडे ने पोस्ट के जरिए अपने दिल का गुबार भी निकाला।
फोटो क्रेडिट- अंकिता लोखंडे इंस्टाग्राम
अंकिता लोखंडे (Ankita Lokhande) ने विक्की जैन संग अपने खास लम्हों का एक वीडियो शेयर किया, जिसमें दोनों की केमिस्ट्री देखने लायक रही। उन्होंने पोस्ट के कैप्शन में लिखा, "हमें साथ में 4 साल हो गए हैं। साथ में बढ़ने के, सीखने के, गिरना, फिर उठना एक साथ। हमने शोर भरे और शांत दिनों में भी एक-दूजे को थामा, तब प्यार को चुना जब ये आसान नहीं था। जो हमने साथ में बनाया है, वो वक्त से ज्यादा भरोसा, धैर्य, दोस्ती और घर है। अगर चार साल मुझे ऐसा महसूस होता है तो हम आगे और लंबे वक्त तक साथ रहने के लिए तैयार हैं।"
अंकिता लोखंडे (Ankita Lokhande) की इस पोस्ट पर विक्की जैन ने भी कमेंट किया और लिखा, "हमें शादी की सालगिरह मुबारक हो।" बता दें कि उनके अलावा गौहर खान ने भी उन्हें कमेंट कर सालगिरह की बधाइयां दी हैं। अंकिता लोखंडे और विक्की जैन की प्रेम कहानी की बात करें तो दोनों के रिश्ते की शुरुआत दोस्ती से हुई थी। लेकिन ये दोस्ती धीरे-धीरे प्यार में बदल गई। दोनों ने साथ में 'बिग बॉस 17' और 'लाफ्टर शेफ्स' जैसे शोज भी किये हैं। इन दोनों ही शो में विक्की और अंकिता की नोंक-झोंक खूब सुर्खियां बटोरती थी।
