Bigg Boss 17 के बाद डिप्रेशन में चली गई थीं Ankita Lokhande, बोलीं- पति और घरवालों ने दिया साथ

  • Authored by: प्रियंका झा
  • Updated Apr 15, 2024, 01:20 PM IST

अंकिता लोखंडे इन दिनों अपने अपकमिंग प्रोजेक्ट की शूटिंग में बिजी हैं। एक्ट्रेस का हाल ही में विक्की जैन के साथ ला पिला दे शराब गाना आया था। एक्ट्रेस ने अपने लेटेस्ट इंटरव्यू में बिग बॉस 17 की जर्नी के बाद के समय की बात की। एक्ट्रेस ने कहा कि मैं शो से बाहर निकलने के बाद डिप्रेशन में चली गई थी।

अंकिता लोखंडे (Ankita Lokhande) इंडस्ट्री की पॉपुलर एक्ट्रेस में से एक हैं। एक्ट्रेस ने अपने काम से लोगों के दिलों में अलग पहचान बनाई हैं। एक्ट्रेस सलमान खान के शो बिग बॉस 17 में अपने पति विक्की जैन के साथ पहुंची थीं। एक्ट्रेस के लिए ये शो काफी उतार-चढ़ाव भरा था। एक्ट्रेस को उनके और विक्की के रिलेशनशिप को लेकर लोगों ने कई सवाल उठाए थे। एक्ट्रेस सोशल मीडिया पर काफी ट्रोल भी हुई थी। एक्ट्रेस ने अपने लेटेस्ट इंटरव्यू में बिग बॉस 17 की जर्नी के बारे में बात की।

एक्ट्रेस ने खुलासा किया कि सलमान खान के शो की वजह से मुझे काफी कुछ सहना पड़ा। एक्ट्रेस ने बताया कि उन्हें एंजाइटी इशू होने लगा था। मैं रात-रात भर सो नहीं पाती थी। मुझे रातों को नींद नहीं आती थी। एक्ट्रेस ने कहा कि मुझे लगा कि ये डिप्रेशन है। मुझे बाद में एहसास हुआ कि मुझे एंग्जाइटी है। मैं रातों को सोती नहीं थी। बस रात-रात भर सोचती रहती थी।

End of Feed