Ankita Lokhande Post: सीरियल 'पवित्र रिश्ता' फेम अंकिता लोखंडे की हाउस हेल्पर की बेटी और दोस्त काफी समय से गायब चल रही थीं। खुद विक्की जैन और अंकिता लोखंडे ने हेल्प के लिए मुंबई पुलिस और लोगों का सहारा लिया। दोनों लापता लड़कियों की तस्वीरें शेयर कर कपल ने लोगों जानकारी दी। ऐसे में अब अच्छी खबर सामने आई है कि दोनों लड़कियां सही सलामत अपने घर लौट आईं। सिर्फ यही नहीं एक्ट्रेस ने मुंबई पुलिस का भी धन्यवाद किया आखिरकार एक मां को अपनी बेटी वापिस मिल गई है। टाइम्स नाउ नवभारत की इस रिपोर्ट में देखिए अंकिता का पोस्ट।
Image Source: Ankita Lokhande Instagram
अंकिता लोखंडे (Ankita Lokhande) ने कल इंस्टाग्राम पर पोस्ट शेयर कर सभी को जानकारी दी कि 6 दिनों तक लापता हुई हाउस हेल्पर की बेटी वापिस घर लौट आई हैं। अंकिता अपने पोस्ट में लिखती हैं 'हमें यह बताते हुए बहुत राहत और खुशी हो रही है कि सलोनी और नेहा सुरक्षित मिल गई हैं! मुंबई पुलिस को तुरंत और इतनी लगन से काम करने के लिए तहे दिल से शुक्रिया, आप वाकई बेस्ट हैं। और हर मुंबईवासी का शुक्रिया जिन्होंने साझा किया और साथ दिया.. आपकी प्रार्थनाओं और मदद ने बहुत कुछ बदल दिया।' ये खुशखबरी मिलते ही फैंस भी काफी खुश हुए।
इसी के साथ अंकिता लोखंडे की प्रोफेशनल लाइफ कि बात करें तो एक्ट्रेस आखरी बाद 'लाफ्टर शेफ 2' में पति विक्की जैन संग नजर आई थी। दोनों पति पत्नी को 'बिग बॉस 17' में भी देखा गया था। सलमान खान के रियलिटी शो में हुए दोनों के झगड़ों ने खूब सुर्खियां बटोरी। हाल ही में अंकिता ने विक्की जैन का जन्मदिन धूमधाम से मनाया था जिसमें कई टीवी सेलेब्स ने शिरकत की थी।
