प्रियंका चाहर चौधरी संग ब्रेकअप के बाद Ankit Gupta को आया पैनिक अटैक! अस्पताल में हुए थे भर्ती

Ankit Gupta Had Panic Attack Reveals Before Farah Khan: टीवी के चर्चित एक्टर अंकित गुप्ता हाल ही में फराह खान के व्लॉग का हिस्सा बने। जहां उन्होंने बताया कि उन्हें कुछ वक्त पहले पैनिक अटैक और गैस्ट्रिक अटैक आया था, जिसके बाद उन्हें अस्पताल में भी भर्ती होना पड़ गया था।

Ankit Gupta Had Panic Attack Reveals Before Farah Khan: टीवी के चर्चित एक्टर अंकित गुप्ता ने अपनी एक्टिंग से सुर्खियां बटोरने में कोई कसर नहीं छोड़ी है। अंकित गुप्ता आखिरी बार 'माटी से बंधी डोर' में नजर आए थे। इस टीवी सीरियल में उन्होंने रणविजय का किरदार अदा किया था। इस शो के बाद अंकित का नाम 'खतरों के खिलाड़ी 15' से भी जुड़ा, लेकिन एक्टर ब्रेक लेना चाहते थे। इसी वजह से वह शो का हिस्सा नहीं बने। लेकिन हाल ही में अंकित गुप्ता, फराह खान के कुकिंग व्लॉग का हिस्सा बने, जहां उन्होंने ढेर सारी बातें कीं। अंकित गुप्ता (Ankit Gupta) ने फराह खान के व्लॉग में ही बताया कि उन्हें कुछ वक्त पहले पैनिक अटैक और गैस्ट्रिक अटैक भी आया था, जिसकी वजह से उन्हें अस्पताल में भर्ती होना पड़ा। अंकित की बातें सुनने के बाद लोग अटकलें लगा रहे हैं कि एक्टर की तबीयत प्रियंका चाहर चौधरी संग राहें अलग करने के बाद बिगड़ी थी।

ankit gupta on panic attack

फोटो क्रेडिट - इंस्टाग्राम अंकित गुप्ता/प्रियंका चाहर चौधरी

End of Feed