टीवी मसाला

Anupamaa: अनुज ने अपने सामने फिर कराई राही-प्रेम की शादी, बेटी के हाथ में दामाद का हाथ देकर निभाया फर्ज

Anupamaa; Anuj Makes Raahi And Prem Marry Again: टीवी के धमाकेदार सीरियल 'अनुपमा' ने दर्शकों का दिल जीतने में कोई कसर नहीं छोड़ी है। शो में यूं तो अनुज कपाड़िया बीते कई वक्त से गायब हैं। लेकिन हाल ही में कुछ तस्वीरें वायरल हो रही हैं, जिसमें वह राही और प्रेम की शादी कराते दिखाई दिये।

Image

फोटो क्रेडिट- स्टार प्लस इंस्टाग्राम

Anupamaa; Anuj Makes Raahi And Prem Marry Again: टीवी के धमाकेदार सीरियल 'अनुपमा' ने छोटे पर्दे पर धाक जमाई हुई है। रुपाली गांगुली स्टारर 'अनुपमा' को दर्शक भी खूब पसंद करते हैं। लेकिन इन दिनों शो की टीआरपी थोड़ा लुढ़क गई है और गिरकर 2.1 पर आ गई है। 'अनुपमा' में इन दिनों डांस कॉम्पिटीशन का ट्रैक चल रहा है। जहां एक तरफ राही अपनी टीम तैयार करके प्रैक्टिस करने में लगी है तो वहीं अनुपमा ने भी टीम को मंच तक पहुंचा दिया है। यूं तो 'अनुपमा' (Anupamaa) सीरियल में बीते काफी दिनों से अनुज कपाड़िया का कोई पता नहीं चल रहा है। फैंस के इंतजार के बाद भी मेकर्स ने अनुज की वापसी का कोई इशारा नहीं दिया है। लेकिन हाल ही में स्टार प्लस ने कुछ तस्वीरें साझा की हैं, जिसमें अनुज कपाड़िया राही और प्रेम की शादी कराते दिखाई दिये।

'अनुपमा' (Anupamaa) सीरियल में तो राही और प्रेम की शादी में अनुज कपाड़िया मौजूद नहीं थे। लेकिन इन तस्वीरों में अनुज राही के हाथ में प्रेम का हाथ देकर पिता का फर्ज निभाते नजर आए। हालांकि ये तस्वीरें 'अनुपमा' सीरियल से जुड़ी नहीं हैं। बल्कि 'स्टार प्लस रोमांस की बरसात' से जुड़ी हुई हैं, जो इस रविवार शाम 7 बजे स्टार प्लस और जियो हॉटस्टार पर दस्तक देगा। फोटोज में राही और प्रेम के गले में वरमाला नजर आई। उन्होंने साथ में रोमांटिक मुमेंट भी शेयर किया।

'स्टार प्लस रोमांस की बरसात' से जुड़ी इन तस्वीरों पर फैंस भी खूब कमेंट कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, "ससुरजी आए हैं शादी करवाने।" दूसरे यूजर ने चैनल की खिल्ली उड़ाते हुए लिखा, "शो में अनुज है नहीं, यहां कैसे राही का पापा आया। भूल गए क्या स्टार प्लस वाले अंकल जी।" बता दें कि जनरेशन लीप से पहले ही अनुज कपाड़िया के किरदार को शो में खत्म कर दिया गया था। हालांकि वह वापसी करेंगे या नहीं, इसपर कुछ कहना मुश्किल है।

ashna malik
आशना मलिकauthor

आशना मलिक पिछले छह वर्षों से एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में सक्रिय हैं। उन्होंने बॉलीवुड और टीवी सितारों के कई इंटरव्यू किए हैं और इस क्षेत्र में अपनी पकड़ बनाई है। आशना को कॉपी राइटिंग, फीचर लेखन और वीडियो कंटेंट निर्माण का अनुभव है, जिससे वे बहुआयामी और आकर्षक स्टोरीज तैयार करती हैं। 7,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुकीं आशना की खासियत है ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट खबरों को सटीक, स्पष्ट और रोचक अंदाज में प्रस्तुत करना। आशना की स्टोरीटेलिंग में नवीनतम ट्रेंड्स की समझ, विषय की गहराई और दर्शकों से जुड़ने की क्षमता साफ झलकती है।

और पढ़ें
End of Article