Amitabh Bachchan used to fast on Karwa Chauth: 'कौन बनेगा करोड़पति' दर्शकों को खूब पसंद आ रहा है। लगातार शो में एक से बढ़कर एक कंटेस्टेंट्स आ रहे हैं जिनके साथ बिग बी अलग-अलग किस्से शेयर करते रहते हैं। अब मंगलवार के एपिसोड में फास्टेस्ट फिंगर फर्स्ट जीतने के बाद गुरुग्राम से आईं कंटेस्टेंट रुचि हॉटसीट पर विराजमान हुईं। जब अमिताभ बच्चन ने उनका सरनेम पूछा तो रुचि ने जवाब दिया, 'मुझे लगता है कि हमारा नाम हमारी पहचान होना चाहिए, हमारा सरनेम नहीं। मैं बचपन से ही सिर्फ रुचि रही हूं।' इस जवाब से अमिताभ बच्चन काफी प्रभावित हुए। KBC में इसी दौरान अमिताभ बच्चन ने अपने सरनेम की कहानी बताई।
Amitabh bachchan
अमिताभ बच्चन को अपने बचपन का एक किस्सा याद आ गया। उन्होंने बताया, 'मेरे पिता कभी भी जात-पात के चक्कर में नहीं पड़ना चाहते थे। उनका सरनेम बच्चन असल में एक कवि नाम था, या यूं कह लीजिए कि पेन नेम। लेकिन फिर मेरे एडमिशन के वक्त टीचर ने पूछा कि मेरा सरनेम क्या लिखा जाएगा?' अमिताभ बच्चन ने बताया कि इस तरह से बच्चन बनने वाले वह अपनी पीढ़ी के पहले शख्स थे। अमिताभ बच्चन के साथ बातचीत के दौरान रुचि ने खेल को बहुत शानदार ढंग से आगे बढ़ाया।
करवाचौथ का व्रत रखते थे अमिताभ बच्चन
अमिताभ बच्चन ने इस पर बताया कि वह भी शुरुआत में करवाचौथ का व्रत अपनी पत्नी के लिए रखा करते थे। अमिताभ बच्चन ने कंटेस्टेंट को बताया कि शुरू-शुरू में हम भी रखते थे, फिर छोड़ दिया। रुचि ने बातचीत के दौरान बताया कि किस तरह उनके पति भी उनके लिए करवा चौथ का व्रत रखते हैं। रुचि एपिसोड खत्म होने तक खेलती रहीं और अब वह अगले एपिसोड में भी नजर आएंगी।
