Ali Baba Dastaan-E-Kabul की शुरू हुई शूटिंग, तुनिषा शर्मा की मौत के बाद मेकर्स ने लिया बड़ा फैसला

  • Authored by: शिवांगी चौहान
  • Updated Jan 4, 2023, 12:02 PM IST

TV Serial ali baba dastaan-e-kabul shooting started again: तुनिषा शर्मा की मौत से सीरियल का बहुत नुकसान हो रहा था। हालांकि इनके कुछ एपिसोड्स बैकअप में थे जो अभी तक ऑनएयर किए जा रहे थे लेकिन आगे के लिए इनके पास मैटर खत्म हो रहा था। इसलिए मेकर्स को शूटिंग शुरू करनी पड़ी।

Ali baba dastaan-e-kabul shooting started again: टीवी एक्ट्रेस तुनिषा शर्मा के मौत मामले में आए दिन नया मोड़ आ रहा है। एक्ट्रेस की मां और मामा ने शीजान खान और उनके परिवारवालों के खिलाफ चौंकाने वाले आरोप लगाए हैं। इसी के बीच टीवी सीरियल अलीबाबा दास्तान ए काबुल के सेट से एक बड़ी खबर सामने आ रही है। खबर है कि मेकर्स ने फाइनली अब सीरियल की शूटिंग शुरू कर दी है। जैसा कि हम जानते हैं कि अलीबाबा दास्तान ए काबुल की लीड एक्ट्रेस की मौत हो गई हो और उनकी मौत के बाद लीड मेल एक्टर हिरासत में है। हालांकि फिर भी मेकर्स ने प्लान बदलकर शूटिंग शुरू कर दी है। 'अली बाबा: दास्तान-ए-इश्क' टीवी सीरियल की दो हफ्ते बाद शूटिंग शुरू हो गई है। वहां का माहौल अब कैसा है और किस जगह शो शूट हो रहा है, सब एक्ट्रेस सपना ठाकुर ने बताया है।

sheezan khan and tunisha sharma

sheezan khan and tunisha sharma

TV शो 'अली बाबा: दास्तान-ए-इश्क' के सेट पर ऐसा रहा माहौल

End of Feed