Akanksha Chamola ने तलाक की खबरों के बीच किया Gaurav Khanna को अनफॉलो, डिलीट कीं तस्वीरें

Akanskha Chamola Unfollowed Gaurav Khanna: टीवी एक्ट्रेस आकांक्षा चमोला ने तलाक की खबरों के बीच गौरव खन्ना को सोल मीडिया पर अनफॉलो कर दिया है। एक्ट्रेस ने पति संग तस्वीरें भी डिलीट कर दी हैं।

Akanskha Chamola Unfollowed Gaurav Khanna: टीवी एक्ट्रेस आकांक्षा चमोला और गौरव खन्ना की शादीशुदा जिंदगी एक बार फिर सुर्खियों में है। आकांक्षा चमोला और गौरव खन्ना अपने रिश्ते को लेकर एक बार फिर से लाइमलाइट में आ गए हैं।। अब तलाक की खबरों के बीच आकांक्षा ने सोशल मीडिया पर भी ऐसा कदम उठाया है, जिसने लोगों को भी हैरान करके रख दिया है। आकांक्षा चमोला ने तलाक से पहले गौरव खन्ना को सोशल मीडिया पर तो अनफॉलो किया ही। साथ ही एक्टर संग अपनी सभी तस्वीरों को इंस्टाग्राम से डिलीट कर दिया है। टाइम्स नाउ नवभारत पर यह भी पढ़ें: Akanksha Chamola ने एलीमनी में Gaurav Khanna से मांगे 10 करोड़? एक्ट्रेस बोलीं- देश छोड़कर चली जाती...

Akanksha Chamola ने किया गौरव खन्ना को अनफॉलो (फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम)

    आकांक्षा ने गौरव को किया अनफॉलो

    दरअसल, आकांक्षा चमोला ने सोशल मीडिया पर गौरव खन्ना को अनफॉलो कर दिया है। आकांक्षा की फॉलोइंग लिस्ट में अब गौरव खन्ना नजर नहीं आ रहे हैं। एक्ट्रेस की प्रोफाइल पर गौरव खन्ना के साथ उनकी एक भी तस्वीर मौजूद नहीं है। वहीं, गौरव खन्ना की बात करें तो वह अभी भी इंस्टाग्राम पर आकांक्षा को फॉलो कर रहे हैं। एक्टर के सोशल मीडिया अकाउंट पर आकांक्षा के साथ उनके पुराने रोमांटिक पोस्ट भी मौजूद हैं। ऐसे में आकांक्षा के इस कदम ने दोनों के रिश्ते को लेकर एक बार फिर सवाल खड़े कर दिए हैं। टाइम्स नाऊ नवभारत पर यह भी पढ़ें: 'बप्पा नेगेटिव लोगों को दूर रखें...'- Govinda संग अनबन के बीच बोलीं Sunita Ahuja, जल्द लेंगी अपना घर (Exc)

    End of Feed