ऐश्वर्या शर्मा ने अकेले ही मनाई गणेश चतुर्थी, तस्वीरों से गायब दिखें नील भट्ट तो दोबारा चली तलाक की अटकलें

Aishwarya-Neil Bhatt Divorce Rumours: टीवी के प्यारे कपल जिन्हें अक्सर आप सोशल मीडिया पर मजेदार रील शेयर करते हुए देखते थे वह पिछले कुछ समय से इंस्टाग्राम से गायब हैं। ऐश्वर्या शर्मा और नील भट्ट की आखिरी साथ में तस्वीर होली पर दिखाई दी थी। अब फिर से ऐश्वर्या ने अकेले ही फोटोज लगाई हैं।

Aishwarya-Neil Bhatt Divorce Rumours: टीवी एक्ट्रेस ऐश्वर्या शर्मा( Aishwarya Sharma) और नील भट्ट( Neil Bhatt) इन दिनों अपने रिश्ते को लेकर चर्चा में बने हुए हैं। टीवी का वो कपल जो हमेशा सोशल मीडिया पर एक्टिव रहता था पिछले कुछ महीनों से गायब दिख रहा है। जिस वजह से ये अटकलें लगाई जा रही है कि ऐश्वर्या और नील अलग हो रहे हैं। हालांकि इन सब बातों पर न तो ऐश्वर्या और न ही नील ने कोई जवाब दिया है। अब एक बार फिर से ये बात फैलनी शुरू हो गई। क्योंकि ऐश्वर्या शर्मा ने अकेले ही गणेश उत्सव मनाया है और नील भट्ट तस्वीरों में नजर नहीं आ रहे हैं।

Aishwarya-Neil Bhatt Divorce Rumours

Image Source: Instagram

हाल ही में ऐश्वर्या शर्मा( Aishwarya Sharma) ने अपने फैंस के साथ गणेश चतुर्थी की खूबसूरत फोटोज शेयर की, जिसमें वह अकेले ही गणपति बप्पा का पूजन कर रही हैं। हमेशा की तरह उनके साथ पति नील भट्ट नजर नहीं आ रहे हैं। ऐश्वर्या ने ढेर सारी फोटोज शेयर की है जिसमें वह अकेले ही दिखाई दे रही है। जबकि हर त्योहार पर वह नील भट्ट के साथ फोटो जरूर डालती है। इन तस्वीरों को देखने के बाद लोगों का यही कहना है की नील और ऐश्वर्या अलग हो गए हैं। हालांकि केवल तस्वीरों के माध्यम से इस बात की पुष्टि नहीं हो जाती है।

End of Feed