विलेन बनकर खून के आंसू रोती थीं पाखी, Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin शो करना ऐश्वर्या शर्मा पर पड़ा भारी

  • Authored by: शिवांगी चौहान
  • Updated Dec 13, 2022, 11:50 AM IST

Aishwarya Sharma Pakhi Role affected her mental health: गुम है किसी के प्यार में सीरियल से ऐश्वर्या शर्मा को बहुत कुछ मिला है। सफलता से लेकर नफरत तक, दोस्तों से लेकर परिवार तक और भी काफी कुछ। लेकिन पाखी के रोल की वजह से ऐश्वर्या लंबे समय से दर्शकों के निशाने पर हैं।

Aishwarya Sharma on Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin: ऐश्वर्या शर्मा देखते ही देखते छोटे परदे पर एक लोकप्रिय नाम बन चुकी हैं। ऐश्वर्या को दर्शक टीवी शो गुम है किसी के प्यार में की विलेन पाखी का किरदार निभाने के लिए जानते हैं। पाखी वही है जो हमेशा विराट-सई को अलग करने की प्लानिंग करती रहती हैं। पाखी, विराट और सई का शो में लव ट्रायंगल है। यह शो 2 साल से चल रहा है और कहानी में कई उतार-चढ़ाव के साथ ट्विस्ट और टर्न देखने को मिल चुके हैं। शो ने हमेशा टीआरपी चार्ट में टॉप 2 में जगह बनाए रखी है। हालांकि पाखी का किरदार निभाने वाली ऐश्वर्या शर्मा की असल जिंदगी में गुम है किसी के प्यार में सीरियल ने बहुत ही उथल-पुथल मचा रखी है।

niel bhatt and Aishwarya sharma

niel bhatt and Aishwarya sharma

जैसा कि हम जानते हैं ऐश्वर्या शर्मा शो में एक ग्रे-शेड किरदार निभा रही हैं। इसी खलनायिका वाले रोल के लिए उनको काफी सफर करना पड़ रहा है। ऐश्वर्या शो की वजह से कई तरह की असुरक्षाओं से जूझ रही हैं। हाल ही में एक साक्षात्कार में ऐश्वर्या शर्मा ने खुलासा किया कि कैसे पाखी का किरदार निभाने से उनके मानसिक स्वास्थ्य पर असर पड़ रहा है। लगातार सोशल मीडिया पर आने वाले भद्दे कमेंट्स ऐश्वर्या को परेशान करते हैं और बहुत ही बुरा महसूस कराते हैं।

End of Feed