AICWA on Sanchita Ugale Death: टीवी शो कुमकुम भाग्य (Kumkum Bhagya) फेम संचिता उगले (Sanchita Ugale) का 22 साल की उम्र में निधन हो गया। एक्ट्रेस ने फांसी लगाकर अपनी जान दे दी। संचिता उगले के निधन की खबर से टीवी की दुनिया में शोक की लहर दौड़ पड़ी। संचिता उगले के निधन के बाद कई स्टार्स से लेकर परिवार के लोग इस मुद्दे पर अपनी राय रखते नजर आए। अब AICWA ने इस मामले में अपना रिएक्शन दिया है। AICWA ने महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस (Devendra Fadnavis) से इस मामले की निष्पक्ष जांच के लिए SIT गठित करने की अपील की है।
संचिता उगले के निधन पर AICWA का रिएक्शन (Image Source: Sanchita Ugale Instagram)
टाइम्स नाउ नवभारत पर ये भी पढ़ें:Sanchita Ugale की मौत पर हुआ बड़ा खुलासा, सेट पर Ujjwal Sharma ने की थी बॉडी शेमिंग; को-स्टार ने खोली पोल
AICWA ने की ये मांग
संचिता उगले के सुसाइड का मामला एक बार फिर से चर्चा में आ गया है। AICWA ने महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस को एक पत्र लिखा है। अपने पत्र में एसोसिएशन ने संचिता के परिवार की चिंताओं का जिक्र किया। साथ ही उनकी मौत से कुछ घंटे पहले की सोशल मीडिया गतिविधियों पर ध्यान दिलाते हुए अधिकारियों से सबूतों के आधार पर जांच करने और सच्चाई सामने लाने की मांग की। एसोसिएशन ने कहा कि संचिता एक सेल्फ-मेड आर्टिस्ट थीं, जिन्होंने अपनी मेहनत और लगन से इंडस्ट्री में पहचान बनाई थी। ऐसे में उनकी मौत किन परिस्थितियों में हुई, इसकी गहराई से जांच होनी चाहिए।
टाइम्स नाउ नवभारत पर ये भी पढ़ें:'परेशान तो नहीं लगती थी'- Sanchita Ugale के सुसाइड पर एक्ट्रेस के अंकल ने तोड़ी चुप्पी
सोशल मीडिया की हो जांच
एसोसिएशन ने बताया कि संचिता ने मौत की खबर सामने आने से करीब 19 घंटे पहले अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर 'डपली वाले डपली बजा' गाना शेयर किया था। एसोसिएशन का कहना है कि इस बात को जांच का अहम हिस्सा बनाया जाना चाहिए। AICWA ने यह भी कहा कि परिवार ने उनकी मौत को लेकर कई सवाल उठाए हैं और आशंका जताई है कि वह किसी तरह के दबाव में हो सकती थीं। इसलिए इस पहलू की भी गंभीरता से जांच होनी चाहिए। AICWA ने यह भी सवाल उठाया कि आखिर ऐसी क्या वजह रही होगी, जिसने इतनी कम उम्र में संचिता को इतना बड़ा कदम उठाने पर मजबूर किया। संस्था ने जांच एजेंसियों से सभी पहलुओं की जांच करने और बिना सबूत किसी नतीजे पर नहीं पहुंचने की अपील की।
सुशांत सिंह राजपूत से जुड़ा है मामला?
एसोसिएशन ने कहा, '14 जून की तारीख को लेकर भी लोगों के बीच चर्चा हो रही है, क्योंकि यही तारीख एक्टर सुशांत सिंह राजपूत की 2020 में हुई मौत से जुड़ी है। हालांकि बिना सबूत कोई निष्कर्ष नहीं निकाला जाना चाहिए, लेकिन जांच के दौरान इस पहलू को भी देखा जाना चाहिए, ताकि सभी सवालों के जवाब तथ्यों और सबूतों के आधार पर मिल सकें।' अपने पत्र में AICWA ने फिल्म इंडस्ट्री में लगातार सामने आ रहे कथित आत्महत्या के मामलों पर भी चिंता जताई और सरकार से ऐसी घटनाओं के पीछे की वजहों को समझने और उन्हें रोकने के लिए जरूरी कदम उठाने की अपील की।
