18 साल बाद अपूर्व अग्निहोत्री और शिल्पा सकलानी बने पेरेंट्स, कपल ने दिखाईं बेटी की पहली झलक

  • Authored by: प्रियंका झा
  • Updated Dec 3, 2022, 04:30 PM IST

Apurv Agnihotri and Shilpa Saklani Baby: टीवी के पॉपुलर कपल अपूर्व और शिल्पा शादी के 18 साल बाद पेरेंट्स बने हैं। कपल ने हाल ही में अपने फैंस के साथ इस गुडन्यूज शेयर किया है। अपूर्व ने अपने जन्मदिन पर अपनी बेटी के साथ क्यूट वीडियो शेयर किया है। फैंस कपल को दे रहे हैं बधाई।

Apurv Agnihotri and Shilpa Saklani Baby: टेलीविजन के पॉपुलर एक्टर अपूर्व अग्निहोत्री (Apurva Agnihotri) के घर नन्हा मेहमान आया है। अपूर्व अग्निहोत्री और उनकी पत्नी शिल्पा सकलानी (Shilpa Saklani ) टीवी के पॉपुलर कपल्स में से एक हैं। दोनों की ऑन और ऑफ स्क्रीन केमिस्ट्री दर्शकों को बेहद पसंद है। शादी के 18 साल बाद कपल पहली बार पेरेंट्स बने हैं। कपल ने इंस्टाग्राम पर अपनी लिटिल प्रिसेज इशानी के साथ प्यार सा वीडियो शेयर किया है। वीडियो में कपल ने पहली बार अपनी बेटी की झलक दिखाई है।

apurva agnihotri and shilpa saklani

apurva agnihotri and shilpa saklani (credit pic: instagram)

अपूर्व ने बॉलीवुड में फिल्म परदेश से डेब्यू किया था। इस फिल्म में शाहरुख खान और महिमा चौधरी लीड रोल में है। अपूर्व ने इस वीडियो को शेयर करते हुए लिखा था मेरे जन्मदिन पर भगवान ने मुझे अब तक का सबसे प्यारा तोहफा दिया है। शिल्पा और मैंने सोचा कि आपको अपनी प्यारी बेटी इशानी अग्निहोत्री से मिलवाऊं। आप सभी उसे अपना प्यार और आशीर्वाद दे। उं नम: शिवाय।

End of Feed