Adil Khan Kissed Somi Khan Before Paparazzi: टीवी से लेकर बॉलीवुड तक पहुंचने वाली राखी सावंत (Rakhi Sawant) के एक्स पति आदिल खान दुर्रानी इन दिनों खूब लाइमलाइट में बने हुए हैं। आदिल खान ने इसी महीने 'बिग बॉस 12' फेम सोमी खान (Somi Khan) संग शादी रचाई। उनकी शादी में केवल परिवार ही शामिल हुआ था। सोमी खान और आदिल खान दुर्रानी (Adil Khan Durrani) शादी के बाद से अक्सर अपने वीडियोज भी शेयर कर रहे हैं। वहीं बीते दिन दोनों पैपराजियों के सामने रोमांटिक हुए। आदिल खान ने मीडिया के सामने सोमी खान को किस किया। ये वीडियो देखते ही देखते सोशल मीडिया पर वायरल हो गया।
आदिल खान दुर्रानी (Adil Khan Durrani) और सोमी खान बीते दिन शादी के बाद पहली बार बाहर निकले थे। ऐसे में उन्होंने पैपराजियों से जमकर बात की, साथ ही उन्हें त्योहार की बधाइयां भी दीं। जहां सोमी खान येलो सूट में नजर आईं तो वहीं आदिल खान ने भी येलो कुर्ता और व्हाइट पजामा पहना था। पैपराजी के सामने आदिल खान दुर्रानी ने सोमी खान को माथे पर किस किया। इस दौरान दोनों के चेहरे पर मुस्कान देखने लायक रही। हालांकि इस वीडियो को देखने के बाद लोगों ने आदिल खान दुर्रानी और सोमी खान को ट्रोल करना शुरू कर दिया।
राखी सावंत का नाम लेकर लोगों ने आदिल खान दुर्रानी को मारा ताना
आदिल खान दुर्रानी का वीडियो देख एक यूजर ने उनपर तंज कसा, "राखी के एक करोड़ रुपये वापिस दे।" वहीं दूसरे यूजर ने लिखा, "बस बस देख लिया राखी ने।" एक यूजर ने राखी सावंत (Rakhi Sawant) पर तरस जताते हुए लिखा, "अरे यार राखी कोने में रो रही होगी।" आदिल खान दुर्रानी को ट्रोल करने वाले यहीं नहीं रुके। एक यूजर ने ताना मारा कि वो सोमी को भी जल्द ही छोड़ देंगे। यूजर ने लिखा, "6 महीने के बाद तलाक और फिर से नई बीवी।" बता दें कि राखी सावंत और आदिल खान का तलाक भी मात्र 6 महीने के अंदर-अंदर हुआ था।
