Adil Khan-Rakhi Sawant के निकाह पर भड़के फैंस, किसी ने बताया 'लव जिहाद', तो कोई बोला 'ड्रामा'

  • Authored by: माधव शर्मा
  • Updated Jan 16, 2023, 01:38 PM IST

Adil Khan and Rakhi Sawant Marriage: राखी सावंत और आदिल खान की शादी को लेकर अब एक बड़ा अपडेट सामने आ रहा है। दरअसल आदिल खान ने आखिरकार इंस्टाग्राम पोस्ट कर राखी सांवत के साथ अपनी शादी को कबूल कर लिया है। हालांकि फैंस, राखी और आदिल की को भला-बुरा कह रहे हैं।

KEY HIGHLIGHTS
  • आदिल खान ने कुबूल की राखी सावंत के साथ अपनी शादी।
  • इंस्टाग्राम पोस्ट शेयर कर आदिल नें शादी को स्वीकार किया।
  • सोशल मीडिया यूजर्स राखी और आदिल की शादी को ड्रामा बता रहे हैं।

Adil Khan and Rakhi Sawant Marriage: राखी सावंत (Rakhi Sawant) और आदिल खान (Adil Khan) की शादी को लेकर बीते कई दिनों से सुर्खियां बनी हई हैं। अब दोनों की शादी को लेकर एक बड़ा अपडेट सामने आ गया है। दरअसल आदिल खान ने आखिरकार राखी सावंत के साथ अपनी शादी को कुबूल कर लिया है। आदिल खान ने आज इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट किया है। इस पोस्ट में उन्होंने राखी के साथ अपनी शादी को स्वीकार लिया है और राखी सांवत को एक बेहतरीन शादी के लिए शुभकामनाएं भी दी हैं। इस बीच अब सोशल मीडिया पर दोनों को काफी ट्रोल किया जा रहा है। इंस्टाग्राम पर फैंस, राखी और आदिल को भला-बुरा कह रहे हैं। सोशल मीडिया पर फैंस का मानना है कि आदिल और राखी का ड्रामा आखिरकार खत्म हो गया है। कई लोग दोनों की शादी का एंगल लव-जिहाद से भी जोड़ रहे हैं।

Adil Khan and Rakhi Sawant Marriage

Adil Khan and Rakhi Sawant Marriage

आदिल और राखी की शादी को फैंस ने बताया ड्रामा

आदिल खान की इंस्टाग्राम पोस्ट पर अब फैंस का जमकर रिएक्शन आ रहा है। एक यूजर ने लिखा, 'राखी और आदिल की शादी लव जिहाद का एक बेहतरीन उदाहरण हैं। वहीं एक दूसरे यूजर ने कमेंट किया, 'चलो आखिरकार इन दोनों का ड्राम खत्म हुआ, बिग बॉस के मेकर्स ने दोनों को लेने से मना कर दिया होगा, इसलिए ये ड्राम खत्म हो गया।' इसके साथ ही कई फैंस आदिल खान और राखी सावंत को शादी के लिए बधाई दे रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, 'आदिल अब कभी राखी को मत रुलाना।'

End of Feed