Bigg Boss 17: बिग बॉस ओटीटी 2 के रनरअप अभिषेक मल्हान सुर्खियों में छाए हुए हैं। अभिषेक ने अपनी गेम से लोगों का दिल जीत लिया। अभिषेक अस्पताल से डिस्चार्ज होकर वापस आ गए हैं। बिग बॉस के लायल फैंस चाहते हैं कि अभिषेक शो के अपकमिंग सीजन में आए। इस बात के कयास लंबे समय से लग रहे हैं। यूट्यूबर के छोटे भाई निश्चय ने अपने भाई के साथ फोटो शेयर की है। फोटो में दोनों भाई एक- साथ मस्ती करते हुए दिखाई दे रहे हैं। निश्चय भी फेमस यूट्यूबर हैं।
Abhishek Malhan (credit pic: instagram)
ये भी पढ़ें- सनी देओल के फैन को डांटने पर कंगना रनौत ने किया सपोर्ट, बोलीं- ये सेल्फी कल्चर भयानक...
निश्चय ने अभिषेक के साथ फोटो शेयर करते हुए कैप्शन लिखा, बोलता है बिग बॉस 17 में जाऊंगा। निश्चय के इस पोस्ट ने इंटरनेट पर बवाल मचा दिया है। फैंस इस पोस्ट पर जमकर रिएक्शन दे रहे हैं। एक यूजर ने कहा, दोनों भाई आ जाओ। दूसरे यूजर ने लिखा, भाई क्या आप सच में आने वाले हैं। तीसरे यूजर ने लिखा, एक बार फिर अभीषा साथ में दिखेंगे। अभिषेक या मेकर्स ने शो को लेकर कोई कंफर्मेशन नहीं दिया है।
बिग बॉस 17 में नजर आएंगे अभिषेक मल्हान
शो में अभिषेक ने कहा था कि अगर उन्हें बिग बॉस 17 में मौका मिला तो वो जरूर जाएंगे। अभिषेक के साथ मनीषा रानी भी शो में जाने के लिए हामी भरती है। वहीं, शो के विनर एल्विश यादव ने कहा कि मैं इस बार के सीजन में तो नहीं जाऊंगा। लेकिन अगले या किसी दूसरे सीजन में जरूर जाना चाहूंगा।
