Ghum Hai Kisi Ke Pyaar Mein Upcoming twist: स्टार प्लस के पॉपुलर शो गुम है किसी के प्यार में मेकर्स धमाकेदार ट्विस्ट लेकर आने वाले हैं। शो में भाविका शर्मा (Bhavika Sharma) और शक्ति अरोड़ा (Shakti Arora) की केमिस्ट्री ने दर्शकों का दिल जीत लिया है। सवि आयुष पर उसके साथ बदतमीजी करने का आरोप लगाती है। वो आयुष को सजा दिलवाना चाहती है। पहले तो ईशान को यकीन नहीं होता है कि आयुष ये घटिया हरकत कर सकता है। लेकिन ईशान की बहनें सच बता देती है। इस बात को सुनकर ईशान को झटका लगता है।
सवि पूरे कॉलेज के सामने कहती हैं कि वो पीछे नहीं हटेगी। सवि के पक्के इरादों को देखकर यशवंत को अपने बेटे की चिंता सताती है। यशवंत सवि को मारने का प्लान बनाते हैं। वो सवि को धमकाने के लिए कॉलेज में गुंडे को भेजता है। गुंडे सवि के शिकायत वापस लेने के लिए कहते हैं। लेकिन सवि ऐसा कुछ भी करने से मना कर देती है।
परिवार के खिलाफ जाएगा ईशान
यशवंत नहीं चाहता है कि सवि की वजह से उसे नुकसान हो। अगर वो आयुष को कॉलेज के बाहर निकाल देगा तो उसे बिजनेस में नुकसान होगा। यशवंत बस अपना फायदा चाहता है। सवि बोर्ड के सामने आयुष से उसका गुनाह कबूल करवा लेती है। ईशान सवि का साथ देता है। अब ये देखना दिलचस्प होगा कि क्या ईशान परिवार के खिलाफ जाकर सवि का साथ देता है।
