Khatron Ke Khilaadi 14: Abhishek Kumar ने ठुकराया रोहित शेट्टी का शो, वजह जान फैंस को लगा झटका

  • Authored by: प्रियंका झा
  • Updated Feb 18, 2024, 09:04 AM IST

Khatron Ke Khilaadi 14: रोहित शेट्टी के शो को लेकर बज बना हुआ है। पिछले कई दिनों से अभिषेक कुमार के नाम को कंफर्म माना जा रहा था। एक्टर ने इस शो को करने से मना कर दिया है। एक्टर ने इस बात का खुलासा अपने लेटेस्ट इंटरव्यू में किया है।

Khatron Ke Khilaadi 14: बिग बॉस 17 (Bigg Boss 17) के फर्स्ट रनरअप अभिषेक कुमार (Abhishek Kumar) की गेम को लोगों ने खूब पंसद किया था। एक्टर की पर्सनैलिटी को लोगों ने खूब पसंद किया है। शो में रोहित शेट्टी ने अभिषेक को स्टंट बेस्ड टास्क जीतने के बाद खतरों के खिलाड़ी 14 (Khatron Ke Khiladi 14) का ऑफर दिया था। फैंस को उम्मीद थी कि एक्टर इस मौके को नहीं छोड़ेंगे। एक्टर को खतरों के खिलाड़ी 14 का पहला कंटेस्टेंट माना जा रहा था। एक्टर ने अब इस शो को लेकर अपनी चुप्पी तोड़ी है। एक्टर का कहना है कि मैंने इस शो को करने से मना कर दिया है इसका सीधा करण डर है।

बिग बॉस के घर में एक्टर कई बार कह चुके हैं कि उन्हें क्लस्ट्रोफोबिया है। एक्टर ने कहा था कि मैं लिफ्ट की बजाय सीढ़िया लेता हूं। हर साल की तरह इस बार भी रोहित बिग बॉस के घर में गए थे। जहां उन्होंने अंकिता लोखंडे, मुनव्वर फारुकी, मन्नारा चोपड़ा , अभिषेक कुमार और अरुण माशेट्टी को स्टंट बेस्ड टास्क दिया था।

End of Feed