Durga: हर्षद चोपड़ा के फैंस को Aashay Mishra का करारा जवाब, प्रणाली राठौड़ संग रोमांस करने पर किया था ट्रोल

Durga Actor Aashay Mishra Epic Reply To Harshad Chopda Fans: टीवी सीरियल 'दुर्गा' छोटे पर्दे पर दस्तक देने के लिए तैयार हैं। इस शो में आशय मिश्रा, प्रणाली राठौड़ संग रोमांस करते दिखाई देंगे। लेकिन उन्हें प्रणाली राठौड़ संग देख हर्षद चोपड़ा के फैंस ने ट्रोल करना शुरू कर दिया, जिसपर अब खुद आशय ने जवाब दिया है।

Durga Actor Aashay Mishra Epic Reply To Harshad Chopda Fans: टीवी के मशहूर एक्टर आशय मिश्रा एक बार फिर से छोटे पर्दे पर दस्तक देने के लिए तैयार हैं। आशय मिश्रा टीवी शो 'दुर्गा' में नजर आएंगे, जिसमें वह प्रणाली राठौड़ संग मुख्य भूमिका अदा करते दिखाई देंगे। सीरियल के प्रोमो में आशय मिश्रा (Aashay Mishra) बतौर अनुराग प्रणाली राठौड़ यानी दुर्गा संग रोमांस करते नजर आए। हालांकि उन्हें प्रणाली संग देख टीवी एक्टर हर्षद चोपड़ा (Harshad Chopra) के फैंस ने उन्हें ट्रोल करना शुरू कर दिया। कुछ सोशल मीडिया यूजर ने आशय मिश्रा को प्रणाली राठौड़ (Pranali Rathod) संग रोमांस करने के लिए ताना भी मारा। वहीं अब इस मामले पर खुद आशय मिश्रा ने चुप्पी तोड़ी है। उन्होंने ट्रोल्स को करारा जवाब देने में कोई कसर नहीं छोड़ी।

आशय मिश्रा ने हर्षद चोपड़ा के फैंस को ट्रोल करने पर दिया करारा जवाब

End of Feed