टीवी मसाला

ब्रेस्ट कैंसर से जूझ रहीं Hina Khan ने शेयर की #No Filter फोटो, चेहरे की दमक देख फैंस ने ली बलाएं

HIna Khan Shares No Filter Photo On Social Media: टीवी की मशहूर एक्ट्रेस हिना खान ने अपनी एक्टिंग से लोगों का खूब दिल जीता है। हिना खान ब्रेस्ट कैंसर से जूझ रही हैं, लेकिन एक्ट्रेस लगातार सोशल मीडिया के जरिए फैंस से जुड़ी हुई हैं। हाल ही में उन्होंने नो फिल्टर फोटो शेयर की है।

Image

हिना खान ने शेयर की नो-फिल्टर फोटो

HIna Khan Shares No Filter Photo On Social Media: टीवी की मशहूर एक्ट्रेस हिना खान ने छोटे पर्दे पर जबरदस्त पहचान बनाई है। हिना खान ने 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' की अक्षरा बनकर सालों तक लोगों के दिलों-दिमाग पर राज किया। इन दिनों हिना खान ब्रेस्ट कैंसर से जूझ रही हैं, लेकिन एक्ट्रेस इस मुसीबत में भी अपने फैंस को प्रेरित करने का कोई मौका नहीं छोड़ रही हैं। हिना खान सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर कर लगातार अपने फैंस से भी जुड़ी रहती हैं। वहीं हाल ही में हिना खान ने अपनी नो फिल्टर फोटो शेयर की है, जिसमें वह बेहद खूबसूरत लगीं। हिना खान (Hina Khan) की ये तस्वीर देख फैंस भी उनकी जमकर तारीफ कर रहे हैं।

हिना खान (Hina Khan) ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर फोटो शेयर की है, जिसमें वह विग पहने, गॉगल्स लगाए नजर आईं। इस दौरान हिना खान का स्वैग देखने लायक रहा। ब्रेस्ट कैंसर के बाद भी हिना खान का ग्लो कम नहीं हुआ। बता दें कि इससे पहले भी हिना खान ने कई बार नो-मेकअप लुक शेयर किया है, जिसमें वह लाजवाब नहीं। हिना खान ने इस फोटो को शेयर करते हुए लिखा, "#नो फिल्टर।" बता दें कि हिना खान को ब्रेस्ट कैंसर के कारण म्यूकोसाइटिस की परेशानी तक हो गई थी, जिससे एक्ट्रेस का खाना-पीना भी मुश्किल हो गया था।

हिना खान की नो-फिल्टर फोटो

हिना खान की नो-फिल्टर फोटो

हिना खान को मिला बॉलीवुड एक्ट्रेस का सहारा

ब्रेस्ट कैंसर से जूझ रहीं हिना खान (Hina Khan) को यूं तो बहुत से लोगों ने सपोर्ट किया। लेकिन बॉलीवुड की एक्ट्रेस महिमा चौधरी उनसे मिलने अस्पताल पहुंची थीं। उन्होंने अपने अनुभव के जरिए हिना खान की राह आसान बनाने की कोशिश की। बीते दिन हिना खान ने महिमा चौधरी के साथ फोटो भी शेयर की थी।

ashna malik
आशना मलिकauthor

आशना मलिक पिछले छह वर्षों से एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में सक्रिय हैं। उन्होंने बॉलीवुड और टीवी सितारों के कई इंटरव्यू किए हैं और इस क्षेत्र में अपनी पकड़ बनाई है। आशना को कॉपी राइटिंग, फीचर लेखन और वीडियो कंटेंट निर्माण का अनुभव है, जिससे वे बहुआयामी और आकर्षक स्टोरीज तैयार करती हैं। 7,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुकीं आशना की खासियत है ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट खबरों को सटीक, स्पष्ट और रोचक अंदाज में प्रस्तुत करना। आशना की स्टोरीटेलिंग में नवीनतम ट्रेंड्स की समझ, विषय की गहराई और दर्शकों से जुड़ने की क्षमता साफ झलकती है।

और पढ़ें
End of Article