Toxic Teaser: यश की फिल्म के टीजर को लेकर आया बड़ा अपडेट, फैंस हुए एक्साइटेड

Toxic Teaser: केजीएफ फेम यश की फिल्म टॉक्सिक इन दिनों चर्चा में है। इस फिल्म का अच्छा खासा बज बना हुआ है। फिल्म में कियारा आडवाणी से लेकर नयनतारा तक धमाल मचाने वाली है। इस बीच फिल्म के टीजर को लेकर अपडेट सामने आया है। आइए इस रिपोर्ट में जानते है फिल्म का टीजर कब आउट होगा।

Yash film Toxic Teaser: केजीएफ फेम यश की फिल्म टॉक्सिक को देखने के लिए लोग बेताब हैं। केजीएफ 2 में धमाल मचाने के बाद यश पर बड़े पर्दे पर वापसी करने वाले हैं। यश की फिल्म टॉक्सिक में बॉलीवुड से लेकर साउथ तक की हसीनाएं जलवा बिखेरने वाली हैं। इस लिस्ट में नयनतारा से लेकर कियारा आडवाणी तक के नाम शामिल है। इस बीच फिल्म टॉक्सिक को लेकर एक बड़ा अपडेट सामने आया है। नई रिपोर्ट में बताया गया है कि यश की फिल्म टॉक्सिक का टीजर कब रिलीज होने वाला है। आइए नजर डालते है रिपोर्ट पर...

toxic teaser

pic credit- toxic film

कब रिलीज होगा फिल्म का टीजर

'केजीएफ चैप्टर 2' की जबरदस्त सफलता के बाद से फैंस यश की बड़े पर्दे पर वापसी का बेसब्री से इंतजार कर रहे थे। अब यह इंतजार खत्म होने वाला है, क्योंकि करीब चार साल बाद यश 'टॉक्सिक अ फेयरीटेल फॉर ग्रोन अप्स' से थिएटर में वापसी कर रहे हैं। इंडिया टुडे की रिपोर्ट के मुताबिक 'टॉक्सिक' के निर्माताओं ने टीजर लॉन्च को यश के जन्मदिन के साथ जोड़ने का फैसला किया है। एक सूत्र ने बताया, 'यश का 40 साल का होना फैंस के लिए बहुत बड़ा पल है और टीम को लगा कि 'टॉक्सिक' की दुनिया से रूबरू कराने से बेहतर दिन कोई नहीं हो सकता।' 'टॉक्सिक' में यश बिल्कुल नए अवतार में नजर आएंगे। एक सूत्र ने खुलासा किया, 'टीजर रॉ, स्टाइलिश और पहले से बिल्कुल अलग होगा।' निर्माताओं ने दिसंबर 2025 से प्रोजेक्ट का बज बनाए रखा है, जिसमें कियारा आडवाणी, हुमा कुरैशी, नयनतारा और तारा सुतारिया जैसे कई फीमेल लीड्स के पावरफुल कैरेक्टर पोस्टर्स रिलीज किए।

End of Feed