Toxic: यश के बर्थडे पर फैंस को मिलेगा तोहफा, टॉक्सिक का नया पोस्टर रिलीज

Toxic New Poster: साउथ के सुपरस्टार यश की अपकमिंग फिल्म टॉक्सिक का अच्छा खासा बज बना हुआ है। फैंस इस मूवी को देखने के लिए एक्साइटेड हैं। इस बीच मेकर्स ने टॉक्सिक का पोस्टर रिलीज कर दिया है, जो कि इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस पोस्टर के जरिए मेकर्स ने फैंस को बड़ी जानकारी दी है।

Toxic New Poster: साउथ के सुपरस्टार यश की फिल्म टॉक्सिक इन दिनों चर्चा में बनी हुई है। फिल्म पर सभी की नजरें टिकी हुई है। मूवी में अबतक कई हसीनाओं की एंट्री हो गई है। इस लिस्ट में नयनतारा से लेकर कियारा आडवाणी तक के नाम शामिल है। बीते दिनों ये खबर सामने आई थी कि यश की फिल्म टॉक्सिक का टीजर जल्द ही रिलीज होगा। इस बीच यश की फिल्म टॉक्सिक का एक पोस्टर सामने आया है, जो कि इंटरनेट वर्ल्ड में तेजी से वायरल हो हा है। इस पोस्टर को देखकर फैंस गदगद हो गए हैं।

toxic film poster

pic credit- toxic film

यश की मूवी का नया पोस्टर हुआ रिलीज

यश की फिल्म टॉक्सिक का अच्छा खासा बज बना हुआ है। काफी समय से लोग फिल्म के टीजर का इंतजार कर रहे हैं। इस बीच मूवी का नया पोस्टर सामने आया है, जिससे ये जानकारी मिली है कि 8 जनवरी को कुछ खास होने वाला है। दरअसल 8 जनवरी को यश का बर्थडे है। इसी दिन मूवी से जुड़ा कोई अपडेट सामने आ सकता है। लोगों का ये मानना है कि 8 को फिल्म टॉक्सिक का टीजर रिलीज होगा। जानकारों का ये मानना है कि यश की ये मूवी बॉक्स ऑफिस पर धांसू कमाई करने वाली है। फैंस का ये मानना है कि ये मूवी धुरंधर का भी तोड़ देगी।

End of Feed